menu-icon
India Daily

'इस्लामाबाद में होगा ईरान-US शांति वार्ता का दूसरा दौर', पाकिस्तान ने फिर बघारी शेखी, अमेरिका ने क्या कहा?

पाकिस्तान ने दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर जल्द ही इस्लामाबाद में होगा. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात को इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं, जबकि अमेरिकी लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले से ही वहां मौजूद है. हालांकि, दोनों पक्षों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
'इस्लामाबाद में होगा ईरान-US शांति वार्ता का दूसरा दौर', पाकिस्तान ने फिर बघारी शेखी, अमेरिका ने क्या कहा?
Courtesy: social media

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान एक बार फिर मध्यस्थता का दावा कर रहा है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में होने वाला है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात को इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं, जबकि अमेरिका की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले से ही वहां तैयारियों में जुटी हुई है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और दोनों देशों के दूतावासों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता की तैयारी

पाकिस्तान के अधिकारियों ने गुमनाम रहने की शर्त पर बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं. अमेरिकी टीम पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद है और बातचीत की तैयारियां कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में ही इस्लामाबाद में वार्ता होनी थी, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा रद्द हो गई थी. अब दूसरे दौर की बातचीत की संभावना जताई जा रही है.

पाकिस्तान ने फिर बघारी शेखी

पाकिस्तान ने एक बार फिर खुद को ईरान-अमेरिका वार्ता का मध्यस्थ बताने की कोशिश की है. अधिकारियों ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में होगा. हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. ईरानी दूतावास की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. कई विश्लेषक पाकिस्तान के इस दावे को ज्यादा प्रचार से जोड़कर देख रहे हैं.

ट्रंप ने बढ़ाया था संघर्ष विराम

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया था. इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी गई थी. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद दूसरे दौर की बातचीत इस्लामाबाद में हो सकती है. लेकिन दोनों पक्ष अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं.

दिन पर क्यों साधी चुप्पी

अमेरिका और ईरान दोनों ही देशों के दूतावासों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि ईरानी दूतावास की ओर से भी कोई जवाब नहीं आया. पाकिस्तान के दावे के बावजूद दोनों देश अभी तक इस्लामाबाद में होने वाली संभावित वार्ता के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं.