इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर झड़पें अब 'ओपन वॉर' में बदल गई हैं. गुरुवार रात से दोनों देशों के बीच गोलीबारी और हमले तेज हो गए हैं. अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट्स पर हमले किए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे शहरों पर एयरस्ट्राइक्स किए. पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने इसे 'ओपन वॉर' करार दिया और कहा कि उनका सब्र अब खत्म हो चुका है.
इस बीच ब्रिटेन में रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी आर्मी अधिकारी आदिल राजा (जो पाक आर्मी के कट्टर आलोचक हैं) ने सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से लॉन्च किए गए तालिबान के ड्रोन पाकिस्तान के अंदर गहराई तक घुसे और इस्लामाबाद के पास न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर तक पहुंच गए.
राजा के मुताबिक ये ड्रोन जमरूद मिलिट्री बेस, नौशेरा किला, स्वाबी पुलिस स्टेशन और इस्लामाबाद के नजदीकी न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने में सफल रहे. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भेदा गया और ड्रोन प्रमुख शहरों के आसपास पहुंच गए. लेकिन अफगान तालिबान ने न्यूक्लियर साइट्स को टारगेट करने की कोई बात नहीं कही.
उनके डिफेंस मिनिस्ट्री और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों पर 'सफल ड्रोन एयर स्ट्राइक्स' किए, जो पाकिस्तान के हालिया एयरस्ट्राइक्स का जवाब थे. उन्होंने इसे डूरंड लाइन के साथ बड़े ऑफेंसिव ऑपरेशन बताया. पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया.
Afghan Defense Ministry targets Pakistani nuclear facilities
— Hurriyat Radio English (@HurriyatEN) February 27, 2026
Quoting his sources, ex-Pakistani army officer Adil Raja stated that drones originating from Afghanistan have struck the nuclear installations of the Pakistani military regime close to Islamabad.
On his X-rated… pic.twitter.com/O9cDFCZBlj
इंफॉर्मेशन मिनिस्टर अत्ता तारड़ ने कहा कि अफगान तालिबान या पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने अब्बोटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में छोटे ड्रोन लॉन्च करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के एंटी-ड्रोन सिस्टम ने उन्हें मार गिराया. कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके हमलों में 130 से ज्यादा तालिबान फाइटर मारे गए, जबकि अफगानिस्तान ने 40 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया.
यह तनाव पिछले कई महीनों से बढ़ रहा है. पाकिस्तान अफगानिस्तान पर TTP जैसे आतंकी ग्रुप्स को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है, जबकि तालिबान पाकिस्तान पर बॉर्डर पर हमलों का जवाब दे रहा है. डूरंड लाइन (2600 किमी) दोनों देशों के बीच विवादित है. पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं, इसलिए स्थिति बहुत संवेदनशील है. रूस, चीन और ईरान ने दोनों पक्षों से हमले रोकने और बातचीत की अपील की है. फिलहाल बॉर्डर पर फायरिंग और ड्रोन/एयर हमले जारी हैं.