पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है. वहीं खबर ये भी है कि पाकिस्तान को चुनौती देने के लिए अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने अपने आत्मघाती हमलावरों के दस्ते को तैयार कर लिया है. अफगानिस्तान के नंगरहार स्थित एक सरकारी मीडिया आउटलेट, बख्तर न्यूज एजेंसी ने आत्मघाती हमलावरों की एक बटालियन की एक तस्वीर साझा की है और एक अफगान सुरक्षा सूत्र के हवाले से लिखा कि हमलावर विस्फोटक जैकेट और कार बमों से लैस हैं और बड़े लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार हैं.
एजेंसी ने बताया कि तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने घोषणा की है कि पक्तिया, पक्तिका और खोस्त प्रांतों में डूरंड लाइन के विभिन्न हिस्सों में गहन आक्रामक और जवाबी कार्रवाई चल रही है.
Mollah Hamdullah Fitrat, porte-parole adjoint de l'Émirat islamique d'Afghanistan déclare que des opérations offensives et de représailles intensives sont en cours dans diverses parties de la ligne Durand imaginaire avec le Pakistan, dans les provinces de Paktia, Paktika, Khost.. pic.twitter.com/jfG5jCNElc
— Agence Bakhtar Presse (@bnafrench1) February 26, 2026Also Read
इस झड़प में दोनों देशों को जबरदस्त नुकसान हुआ है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने 133 अफगान तालिबान लड़ाके मार गिराए, साथ ही 200 से अधिक लोग घायल हुए जबकि 27 चौकियां नष्ट की गई और नौ पर कब्जा कर लिया गया. वहीं तालिबान ने दावा किया है कि उसने अब तक पाकिस्तान के 55 सैनिकों मो मार गिराया है, 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया है.
नए सिरे से शुरू हुई झड़पों के बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र का प्याला भर गया है. अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है.
दोनों देशों के बीच संघर्ष तब शुरू हुआ जब इस्लामाबाद ने आरोप लगाया कि काबुल पाकिस्तान के अंदर हमले करने वाले आतंकवादियों को पनाह देता है. इन आरोपों का खंडन करते हुए तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा एक आंतरिक समस्या है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह संघर्ष लंबा हो सकता है.