menu-icon
India Daily

मुंह में सिगार और हाथ में तलवार...नहीं देखा होगा विवेक ओबेरॉय का ऐसा अवतार, 'स्पिरिट' से सामने आया पहला लुक

'स्पिरिट' में अब विवेक ओबेरॉय की धमाकेदार एंट्री हो गई है. 27 फरवरी 2026 को मेकर्स ने विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो फिल्म के डार्क और इंटेंस वर्ल्ड को और मजबूत बनाता दिख रहा है.

antima
Edited By: Antima Pal
मुंह में सिगार और हाथ में तलवार...नहीं देखा होगा विवेक ओबेरॉय का ऐसा अवतार, 'स्पिरिट' से सामने आया पहला लुक
Courtesy: x

मुंबई: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में अब विवेक ओबेरॉय की धमाकेदार एंट्री हो गई है. 27 फरवरी 2026 को मेकर्स ने विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जो फिल्म के डार्क और इंटेंस वर्ल्ड को और मजबूत बनाता दिख रहा है. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है और अब विवेक का यह लुक फैंस में जोश भर रहा है.

नहीं देखा होगा विवेक ओबेरॉय का ऐसा अवतार

पोस्टर में विवेक ओबेरॉय बेहद खतरनाक और कमांडिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वे एक शार्प पर्पल सूट में हैं, मुंह में सिगार लिए हुए, हाथ में तलवार पकड़े हुए. पोस्टर का बैकग्राउंड डार्क और पर्पल टोन वाला है, जो फिल्म के मेनेसिंग मूड को बखूबी दर्शाता है. पोस्टर के नीचे एक नई एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई दिख रही हैं, जो टेबल पर नशीले पदार्थ कुचल रही हैं. इससे लगता है कि उनका किरदार भी कहानी में महत्वपूर्ण होगा.

मेकर्स ने ऐश्वर्या को इस प्रोजेक्ट में इंट्रोड्यूस किया है, जो फिल्म में नई एनर्जी लाएगी. 'स्पिरिट' संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है, जिन्होंने अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल जैसी हिट फिल्में दी हैं. 'एनिमल' की जबरदस्त सफलता के बाद अब वांगा प्रभास के साथ यह बड़ा प्रोजेक्ट बना रहे हैं. फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी फीमेल लीड में नजर आएंगी.

इस तारीख को सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

बता दें कि इस फिल्म से पहले दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा था, लेकिन बाद में वे प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं. फिल्म में प्रकाश राज और कंचना जैसे दिग्गज भी हैं. यह फिल्म एक बड़े स्केल पर बन रही है और इसे पैन-इंडिया एंटरटेनर बताया जा रहा है. इसे 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के दर्शक इसे देख सकें. रिलीज डेट 5 मार्च 2027 तय है.

हमेशा इंटेंस, रॉ और इमोशनल होता है वांगा का स्टाइल

सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को देखकर फैंस एक्साइटेड हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि विवेक का लुक 'फियरलेस और फीयरस' है और यह प्रभास के साथ क्लैश कमाल का होगा. संदीप रेड्डी वांगा का स्टाइल हमेशा इंटेंस, रॉ और इमोशनल होता है और स्पिरिट में भी यही देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर्स से लगता है कि यह एक्शन, ड्रामा और डार्क थीम्स से भरी होगी.