मां के सामने पालने में सो रहा था नवजात, हस्की ने बनाया निवाला

एक हस्की पालतू कुत्ते ने नवजात की जान ले ली. छह सप्ताह का बच्चा जब पालने में सो रहा था तब कुत्ते उसपर हमला कर दिया और काट-काटकर जान ले ली. इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है.

Social Media
India Daily Live

छह सप्ताह के एक नवजात पर कुत्ते ने हमाल कर दिया. अपने पालने में शांति से सो रहे बच्चे को परिवार के ही पालतू कुत्ते ने मार डाला. नवजात के माता-पिता मार्क और क्लो मंसूर इस घटना से सदमा में चले गए हैं. दरअसल, बच्चा पालने में सो सो रहा था तभी हस्की पालतू कुत्ते ने हमला किर दिया. ईस्ट टेनेसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती बच्चे की जान बच नहीं पाई और उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पालतू हस्की ने ली बच्चे की जान
 
टेनेसी के नॉक्सविले में रहने वाले परिवार के लिए यह खबर एक झटका थी, उनके पास दो कुत्ते हैं, जिनमें से किसी का भी आक्रामकता का कोई इतिहास नहीं था. दंपति ने कभी नहीं सोचा था कि उनके बच्चे की सुरक्षा के लिए कोई समस्या होगी. कपल ने कहा कि हम कभी इस तरह की घटना के बारे में सोच भी नहीं सकते थे. अब हम लोगों में जागरूकता फैलान चाहते हैं कि कभी भी किसी कुत्ते से आपको समस्या हो सकती है. उन्होनें कहा कि हमने खतरे को नदरअंदाज किया. ये हमारी सबसे बड़ी भूल थी. 

परिवार ने किया अंगदान करने का फैसला

इस घटान के बाद परिवार ने अंगदान करने का फैसला किया है. अन्य परिवारों की मदद करने का फैसला किया, दूसरों के जीवन को बचाने के लिए काम करके अपने गम को कम करने कोशिश करेंगे. क्लो ने कहा कि पूरे परिवार के लिए प्रार्थना करें, हर कोई उससे बहुत प्यार करता था. मुझे पता है कि हर कोई इस समय शोक मना रहा है, हम अभी शोक मना रहे है.  इस घटना के बाद कुत्ते को यंग विलियम्स एनिमल सेंटर ले जाया गया. 

हमने बच्चे को बचाने की कोशिश की-पुलिस

डंकनविले के अंतरिम पुलिस प्रमुख मैथ्यू स्टोगनर ने कहा कि यह निश्चित रूप से एक त्रासदी है. हमारे अग्निशमन कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने इस बच्चे को बचाने के लिए बहुत मेहनत की. पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल तीन कुत्तों को डंकनविले एनिमल कंट्रोल की देखभाल में ले लिया गया है.