Midtown Manhattan Shooting: न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में गोलीबारी की घटना सामने आई. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि संदिग्ध को भी मार गिराया गया है. बता दें कि बंदूकधारी ने पार्क एवेन्यू स्थित एक कॉर्पोरेट ऑफिस के पास गोलीबारी की.
पुलिस ने बताया, "मिडटाउन मैनहट्टन में हुई गोलीबारी में न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी समेत चार लोग मारे गए." उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी की मौत हो गई है. उसकी मौत खुद को लगी चोट के चलते हुई है. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट की आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार, हमलावर की मौत हो गई है.
BREAKING - An NYPD officer has been shot, and multiple others are being fired upon by a “Middle Eastern man” wearing a bulletproof vest inside a Midtown Manhattan tower. pic.twitter.com/XaVplLc03F
— Right Angle News Network (@Rightanglenews) July 28, 2025
बता दें कि गोलीबारी 345 पार्क एवेन्यू में हुई. यह 634 फुट ऊंची बिल्डिंग है. यहां एनएफएल और ब्लैकस्टोन समेत कई प्रमुख कॉर्पोरेट ऑफिस हैं. कानून प्रवर्तन अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इस हादसे के बाद एक नागरिक की हालत काफी गंभीर है. वहीं, एक अधिकारी को पीठ में गोली लगी है. वहीं, दूसरे नागरिक की बचने की उम्मीद की जा रही है.
I have been on scene at the shooting in Midtown, and we can report the shooter is neutralized.
— Mayor Eric Adams (@NYCMayor) July 29, 2025
The NYPD are now searching 345 Park Avenue carefully. If you are in the building, please stay where you are.
People have been shot and injured, and I will soon be going to the… pic.twitter.com/FYcOfuMxg6
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने निवासियों से आग्रह किया है कि वो उस इलाके से दूर रहे. उन्होंने कहा- न्यूयॉर्कवासियों: मिडटाउन में अभी एक एक्टवि शूटर की जाच चल रही है. अगर आप आस-पास हैं तो कृपया सुरक्षा उपाय करें और अगर आप पार्क एवेन्यू और ईस्ट 51वीं स्ट्रीट के पास हैं तो बाहर न जाए.