ईरान में चल रहे तनाव के बीच ईरानी असेंबली ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर नियुक्त कर दिया है. इसी के साथ पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव के बढ़ने का खतरा अब और भी ज्यादा बढ़ गया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक मोजतबा सत्ता संभालते ही मिसाइलों का पहला खेप इजरायल पर दाग दिए हैं.
ईरान के इस हमले के बाद अब इजरायल और अमेरिका एक बार फिर से ईरान पर कहर बरपाने की पूरी तैयारी में है. हालांकि ईरानी के विदेश मंत्री का कहना है कि वे इस जंग को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, लेकिन ईरान की जनता पर हुए हर एक हमले का जवाब अमेरिका को देना होगा. इस तनाव के बारे में और भी बेहतर तरीके से समझाने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.