menu-icon
India Daily

USA Shooting: अमेरिका में फिर से अंधाधुंध फायरिंग की घटना, 22 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

अमेरिका के लेविस्टन, मेन से गोलीबारी की घटना प्रकाश में आई है. यहां एक शख्स की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

Shubhank Agnihotri
USA Shooting: अमेरिका में फिर से अंधाधुंध फायरिंग की घटना, 22 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Lewiston Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला लेविस्टन, मेन से आया है. यहां एक शख्स की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए गए हैं. घायल हुए कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है. पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना को अंजाम एक सक्रिय शूटर ने दिया है. एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने फेसबुक पर दो संदिग्ध लोगों की फोटो पोस्ट की हैं.

 

mass shooting 1
पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों संदिग्ध फरार हैं. इस दौरान पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है. इन तस्वीरों में लंबी बाहों की टी शर्ट और जींस पहना एक शख्स राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा है.  लेविस्टन के एक अस्पताल ने बयान जारी करके बताया कि बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. घायलों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी संसद के स्पीकर बने माइक जॉनसन, ट्रंप के हैं करीबी