स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का खौफ बढ़ता जा रहा है. एक दिन पहले ही ईरान ने दो व्यापारिक जहाजों को जब्त किया था. इन दो जहाजों में से एक जहाज भारत जा रहा था. गुरुवार को ईरान ने इसी से जुड़ा एक नाटकीय फुटेज जारी किया है. इस वीडियो में नकाबपोश कमांडो ने जहाजों का पीछा किया और उन पर चढ़ गए. रस्सी के जरिए चढ़े जवानों ने जहाज पर कब्जा कर लिया. यह पूरा वीडियो हॉलीवुड की किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म जैसा लग रहा था. बता दें कि अमेरिकी मरीन द्वारा दो ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाजों को जब्त करने के बाद यह ईरान का जवाबी हमला माना जा रहा हैं. हालांकि, भारत की ओर जा रहे एक जहाज पर हुए इस हमले से दिल्ली और तेहरान के बीच के रिश्ते जरूर पेचीदा हो जाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा रूप से युद्धविराम की अवधि बढ़ाए जाने के कुछ घंटों बाद ईरानी नौसेना ने पनामा के झंडे वाले MSC Francesca और लाइबेरिया के झंडे वाले Epaminondas हमला कर उनपर कब्जा कर लिया. Epaminondas दुबई से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर जा रहा था. ईरानी जवान दोनों जहाजों को ईरान के तट पर ले गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तेहरान की सेना ने युद्व शुरू होने के बाद पहली बार ऐसी कार्रवाई की है.
IRGC Navy special forces board Liberia-flagged container ship MSC Epaminondas in the Strait of Hormuz. pic.twitter.com/5NQHmaLdEP
— Polymarket Intel (@PolymarketIntel) April 23, 2026Also Read
इस वायरल हो रहे नाटकीय वीडियो में ईरानी सैनिक स्पीडबोट पर सवार होकर मालवाहक जहाजों की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह ट्रंप के उन बार-बार किए गए दावों के बिल्कुल विपरीत है कि युद्ध के दौरान ईरानी नौसेना पूरी तरह से तबाह हो गई थी. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि इन जहाज़ों को जब्त करने के पीछे ईरान का मच्छर बेड़ा था. ये जहाज छोटे, तेज और ट्रैक करने में मुश्किल होते हैं, जिन्हें शक्तिशाली IRGC द्वारा संचालित किया जाता है.
वीडियो में नकाबपोश ईरानी सैनिक, राइफलों से लैस होकर, सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ते हुए और MSC Francesca जहाज पर सवार होते हुए दिखाई देते हैं. Epaminondas जहाज पर नकाबपोश कमांडो राइफलों के साथ तलाशी लेते हुए और इंजन रूम में प्रवेश करते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद के दृश्यों में सैनिक जहाज के ऊपरी डेक पर चढ़ते हुए दिखाई देते हैं.
भारत जा रहे Epaminondas जहाज को नुकसान पहुंचा. ईरानी जवानों ने अपनी स्पीडबोट से उस पर गोलियां चलाईं और ग्रेनेड फेंके. हालाकि, जहाज के चालक दल को कोई चोट नहीं आई. MSC Francesca जहाज, जो ईरान के तट से लगभग छह मील की दूरी पर था, उस पर भी भारी गोलीबारी की गई.
IRGC ने कहा कि मालवाहक जहाज़ों के पास आवश्यक अनुमति नहीं थी और उन्होंने नेविगेशन प्रणालियों के साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे समुद्री सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी. उसने यह चेतावनी भी दी कि जलडमरूमध्य की व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी कार्य को एक रेड लाइन माना जाएगा.