US के अलावा इन देशों में मिलती है जन्मसिद्ध नागरिकता


Shanu Sharma
23 Apr 2026

जन्मसिद्ध नागरिकता का मतलब?

    जन्मसिद्ध नागरिकता का मतलब है कि किसी देश की सीमा के अंदर पैदा हुए बच्चे को अपने आप उस देश की नागरिकता मिल जाती है.

नागरिकता या इमिग्रेशन का स्टेटस

    इसका मतलब कि चाहे उसके माता-पिता की नागरिकता या इमिग्रेशन का स्टेटस कुछ भी हो जन्म लेने वाले बच्चे को उस देश की नागरिकता मिल जाती है.

क्या बनी ये नीति?

    अमेरिका में यह नीति उन लोगों को नागरिकता दिलाने के लिए बनाई गई थी जो पहले गुलाम थे. यह इस बात की गारंटी देती है कि अमेरिका में पैदा हुआ और वहां के कानून के दायरे में आने वाला कोई भी व्यक्ति वहां का नागरिक है.

एंकर बेबी

    हालांकि बाद चुनौतियां बढ़ने लगी. आलोचक अक्सर उन बच्चों को 'एंकर बेबी' कहते हैं जो बिना अनुमति के आए प्रवासियों के यहां पैदा होते हैं, और वे अपने आप नागरिकता मिलने का विरोध करते हैं.

कार्यकारी आदेश पर दस्तखत

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए, जिसका मकसद अमेरिका में गैर-नागरिकों के यहां पैदा हुए बच्चों को अपने आप मिलने वाली नागरिकता को खत्म करना था.

सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा

    अप्रैल 2026 तक, यह नीति सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा के दायरे में है, ताकि यह तय किया जा सके कि यह 14वें संशोधन के मुताबिक है या नहीं.

दुनिया भर में लगभग 30 देश

    हालांकि अभी भी दुनिया भर में लगभग 30 देश हैं, जहां जन्मसिद्ध नागरिकता की नीति अपनाते हैं, और इनमें से ज्यादातर देश उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में हैं.

ऐसे देशों की लिस्ट

    इस लिस्ट में एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, बारबाडोस, बेलीज, बोलीविया, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोस्टा रिका, क्यूबा, ​​डोमिनिका, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, गाम्बिया, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, गुयाना, होंडुरास, जमैका, लेसोथो, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालू, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे, वेनेजुएला का भी नाम शामलि है.

More Stories