Joe Biden Viral Video: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एक फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति एक डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे. स्टेज पर खड़े-खड़े जो बाइडेन फ्रीज हो गए. यानी वो जिस तरह खड़े थे उसी तरह कुछ देर तक खड़े रहे. उनके साथ और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन अनफ्रिज करके उनकी इज्जत बचाई.
जो बाइडेन का ऑकवर्ड मूवमेंट कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. लोग जो बाइडेन की बीमारी को लेकर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. जो बाइडेन की भूलने वाली आदत और फ्रिज होने वाली बात को पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी का चेहरा डोनाल्ड ट्रंप चुनावी प्रचार में इस्तेमाल कर रहे हैं.
बाइडेन लगभग 10 सेकेंड तक एक ही अवस्था में भीड़ की ओर आंख उठाकर देखते रहे. बराक ओबामा ने जब उनका हाथ पकड़ा तो वो वापस अपनी चेतना में लौटे. कार्यक्रम खत्म होने वाला था. दर्शक तालियां बजा रहे थे. बराक ओबामा दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे लेकिन जो बाइडेन करीब 10 सेकेंड तक एक ही अवस्था में खड़े होकर एक चित दर्शकों की ओर देखते रहे. बराक ओबामा का ध्यान गया तो उन्होंने बाइडेन को सजग किया और स्टेज से लेकर वापस चले गए.
Biden froze again last night and had to get escorted out by Obama. Is this normal? pic.twitter.com/EJzDag2OQR
— End Wokeness (@EndWokeness) June 16, 2024
सोशल मीडिया यूजर्स जो बाइडेन के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. लोग बाइडेन की हेल्थ को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कोई कह रहा है कि उन्हें भूलने की बीमारी है तो कोई उनकी उम्र का हवाला देकर राजनीति से संन्यास लेने की बात कह रहा है.
हाल ही में इटली में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन के साथ इसी तरह कुछ हुआ था. वहां भी उन्होंने कुछ अजीब हरकत की थी. जी 7 शिखर सम्मेलन में सभी राष्ट्रों के नेता जंपिंग सेशन का आनंद ले रहे थे और जो बाइडेन अलग दिशा में चेहरा करके देख रहे थे. उस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें अनफ्रिज किया था. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.