menu-icon
India Daily

गाजा पर अपना कंट्रोल बढ़ाना चाहते हैं नेतन्याहू, IDF को 70% इलाके पर कब्जा करने का आदेश

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि उन्होंने सेना को गाजा में और जमीन पर कब्जा करने का आदेश दिया है. वह चाहते हैं कि इजरायल गाजा पट्टी के 70 प्रतिशत हिस्से को अपने नियंत्रण में ले ले.

Shilpa Shrivastava
गाजा पर अपना कंट्रोल बढ़ाना चाहते हैं नेतन्याहू, IDF को 70% इलाके पर कब्जा करने का आदेश
Courtesy: AI

नई दिल्ली: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं. उन्होंने सेना को गाजा में ज्यादा जमीन पर कब्जा करने का आदेश दिया है. वह चाहते हैं कि इजरायल गाजा पट्टी के 70% हिस्से का कंट्रोल चाहते हैं. नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में एक कॉन्फ्रेंस में इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इजरायली सेना पहले से ही गाजा के लगभग 60% हिस्से को कंट्रोल कर रही है, जो पहले 50% था. अब सेना 70% हिस्से पर कब्जा करने के लिए कदम आगे बढ़ा रही है. 

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने पहले ही सपोर्ट ग्रुप्स के साथ मैप्स शेयर किए हैं, जिनसे पता चलता है कि वो गाजा के लगभग 64% हिस्से को कंट्रोल करते हैं. अगर इजरायल और भी ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लेता है, तो लगभग 20 लाख फिलिस्तीनी इस भीड़भाड़ वाले इलाके के अंदर एक बेहद ही छोटे हिस्से में सिमट जाएंगे.

इजरायल और गाजा के बीच हुआ था सीजफायर समझौता:

बता दें कि अक्टूबर 2025 में इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर समझौता हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. इस समझौते में इजरायली सेना येलो लाइन सीमा तक पीछे हट गई थी. साथ ही गाजा के करीब 53% हिस्से पर कंट्रोल कर रही थी. 

हालांकि, हमास अब इजरायल पर इस सीमा को चुपके से गाजा के और अंदर तक खिसकाने का आरोप लगा रहा है. वो इसे सीजफायर का साफ उल्लंघन बता रहे हैं. साथ ही कह रहे हैं कि अजरायल जबरदस्ती और ज्यादा जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है. हमास ने कहा है कि यह कार्रवाई समझौते को किसी भी तरह से तोड़ रही है और शांति स्थापित करने में मुश्किल पैदा कर रही है.