menu-icon
India Daily

कभी भी हो सकती है इमरान खान की हत्या...UAE की शरण में ISI कहा, ' पाकिस्तान में हालात बेकाबू, तुरंत सुलह कराओ'

इमरान खान को लेकर उनके समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि संभालना मुश्किल हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कभी भी इमरान खान की हत्या कर सकती है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
कभी भी हो सकती है इमरान खान की हत्या...UAE की शरण में ISI कहा, ' पाकिस्तान में हालात बेकाबू, तुरंत सुलह कराओ'

Pakistan News: इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में बवाल बढ़ता ही जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री की जान पर खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपील की है कि वह हालातों को कंट्रोल में लाने के लिए पाकिस्तान सेना और इमरान खान के बीच तुरंत मध्यस्थता करें सूत्रों के अनुसार, यह कदम पाकिस्तान में सेना और इमरान खान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए उठाया गया है, ताकि इमरान खान की जान को खतरे से बचाया जा सके. बता दें कि UAE ने पहले इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था. यूएई ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि पाकिस्तान में सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है.

पाकिस्तान की सरकार और सेना से नाखुश है यूएई
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने UAE से इमरान खान और सेना के बीच संवाद शुरू करने के लिए कहा है. एक ISI प्रतिनिधिमंडल हाल ही में UAE में था, जहां इस मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ. हालांकि, UAE की प्रतिक्रिया पहले कुछ हिचकिचाहट वाली रही है. यूएई और सऊदी अरब दोनों ही इस समय पाकिस्तान में सत्ताधारी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) और सैन्य शासन की नीतियों से नाखुश हैं. इन दोनों देशों का मानना है कि पाकिस्तान के वर्तमान शासन ने देश को हर मोर्चे पर विफल किया है.

इमरान को मारना चाहती है सेना

सूत्रों का मानना है कि इमरान खान और सेना के बीच विवाद गंभीर हो चला है और सेना इमरान खान को मारना चाहती है. इमरान खान ने हाल ही में बानीगला में शिफ्ट होने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वह सुरक्षा कारणों के चलते यहां रहना नहीं चाहते. बता दें कि बानीगला में इमरान खान का घर है.

खान के करीबी सहयोगी, डॉ. सलमान अहमद ने CNN-News18 से बातचीत में खुलासा किया कि पाकिस्तान सेना ने इमरान खान को मारने की साजिश रची है. उनके अनुसार, खान की जान को गंभीर खतरा है और पाकिस्तान की सेना इस समय उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बना रही है.

2022 से जेल में हैं इमरान

इमरान खान को अगस्त 2022 में उनके पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके खिलाफ सेना का रवैया सख्त हो गया था. तब से लेकर अब तक, खान और सेना के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. इसी बीच सोमवार को इस्लामाबाद के बाहर इमरान खान के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में कम से कम एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. खान ने अपनी गिरफ्तारी के विरोध में संसद तक मार्च निकालने के बाद धरना देने का आह्वान किया था.