menu-icon
India Daily

क्या शांति वार्ता का नकाब पहन कर बड़े हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका? एक इशारा और फिर तबाही शुरू

अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी जंग शुरू हो सकता है. इसके लिए अेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को केवल एक मंजूरी देने की जरूरत है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार शांति वार्ता की बात कर रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पा रहा है. ऐसे में क्या डोनाल्ड ट्रंप कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है, जिससे ईरान के साथ-साथ पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही आ सकती है. इन सभी सवालों का जवाब आने वाले दिनों में ही मिलेगा , लेकिन अभी सेंटकॉम का दावा है कि खाका पूरा तैयार है और केवल मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक CENTCOM के प्रमुख अपनी पूरी तैयारी के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जानकारी देंगे कि कैसे अमेरिका द्वारा किया गया हमला सटीक होगा. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप इसकी मंजूरी देंगे, लेकिन उससे पहले बातचीत की पूरी कोशिश की जा रही है. हालांकि ईरान इस समय बात करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है. इस विषय को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.