इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंग का असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में जमकर बवाल देखने को मिला. अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास पाकिस्तानी जनता ने जमकर तोड़-फोड़ मचाई
मिल रही जानकारी के मुताबिक स्कार्दु और लाहौर खामेनेई की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में झड़प हुई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कराची में यूएस मिलिट्री द्वारा प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की गई.
पाकिस्तान के लोगों के बीच खामेनेई की लोकप्रियता थी. लोग इन्हें एक धर्म गुरु के रूप में देखते थे, ऐसे में अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में उनकी जान जाने पर गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान में रह रहे अमेरिकियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. प्रदर्शनकारी सुल्तानाबाद से माई कोलाची होते हुए कॉन्सुलेट की ओर बढ़ रहे थे. इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए. वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पुलिस पर जमकर पथर फेंके गए. दोनों के बीच बढ़ी झड़प में 16 पाकिस्तानियों की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कार्दू में अमेरिकी कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा इस्लामाबाद और गिलगिट में भी क्रमश: 6 और 7 लोगों की जान चली गई. देश में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी सैनिक अलर्ट मोड पर है. कई सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. नागरिकों को घर से बिना मतलब ना निकलने की सलाह दी गई है.
वहीं खामेनेई की मौत पर कई जगहों पर शोक का माहौल है. कई मस्जिदों में मातम मनाया जा रहा है और शोक सभाएं भी आयोजित की जा रही है. ईरान में भी खामेनेई के प्रशंसक सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्थन जता रहे हैं. पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है. अभी कुछ दिनों तक यह तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिकी भी जंग की पूरी तैयारी के साथ मैदान में डटा हुआ है.