मिडिल ईस्ट में जंग के हाल-फिलहाल में खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. गुजरते समय के साथ यह जंग और गंभीर होती जा रही है. शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका का एफ-35 लड़ाकू विमान मार गिराया. उस विमान का पायलट लापता है और उसे खोजने वाले के लिए ईरान ने करीब 60 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है.
अपने पायलट को सुरक्षित वापस लाने के लिए अमेरिका ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया है. हालांकि अभी तक पेंटागन और अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है. अमेरिका ने पायलट की तलाश के लिए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और सी-130 हरक्यूलिस विमान लगाए हैं. ये विमान पश्चिमी ईरान में कम ऊंचाई पर उड़कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है.
🚨🇺🇸 Iran News is sharing images of the supposed American F-35 fighter jet over central Iran.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 3, 2026
They say the jet was completely destroyed, and there’s no information on the pilot’s fate.
Source: Fars News, @Farsna https://t.co/UlXRTiaj8E pic.twitter.com/eyqM4NAXyI
पायलट के जीवित बचने को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पायलट ने इजेक्ट किया था जबकि अन्य ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि उसके बचने की संभावना बेहद कम है.
एक स्थानीय ईरानी टीवी चैनल ने लोगों से अपील की है कि वे दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपें. रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट को ढूंढने पर करीब 10 अरब तोमन का इनाम घोषित किया गया है.