व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. दोबारा मां बनने के लिए ईरान ने लेविट को बधाई दी. हालांकि ईरान ने लेविट को बधाई देते हुए अमेरिका द्वारा मिनाब शहर में हुए नरसंहार की याद भी दिलाई और कहा कि उन बच्चों की माताओं के बारे में सोचें.
बता दें कि मिनाब ईरान का वही शहर है जिसके एक स्कूल पर 28 फरवरी को हुए अमेरिकी हमले में पांच से सात वर्ष के 160 से अधिक बच्चे मारे गए थे. 28 फरवरी वही तारीख है जिस दिन ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध शुरू हुआ था.
आर्मेनिया में ईरान के दूतावास ने एक्स पर लेविट को बधाई संदेश देते हुए लिखा, 'आपको बधाई हो. बच्चे मासूम और प्यारे होते हैं. मिनाब के एक स्कूल में आपके बॉस द्वारा मारे गए वे 168 बच्चे जिन्हें आपने जायज ठहराया, वे भी बच्चे ही थे. जब आप अपने बच्चे को किस करें तो उन बच्चों की माताओं के बारे में भी सोचें.' हालांकि रिपोर्ट लिखे जाने तक लीवेट ने ईरान के पोस्ट पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
Congratulations to you. Children are innocent and lovable. Those 168 children that your boss killed in the school in Minab, and you justified, were also children. When you kiss your baby, think of the mothers of those children. https://t.co/uhypZFhRRf
— IRI Embassy in Armenia (@iraninyerevan) May 9, 2026
लेविट ने एक्स पर अपनी नवजात बेटी के साथ अपनी फोटो शेयर की और कहा, '1 मई को विवियाना जिसे हम 'विवी' भी कहते हैं, हमारे परिवार में शामिल हुई और हमारा दिल तुरंत प्यार से भर गया. वह बिल्कुल ठीक और स्वस्थ है और उसका बड़ा भाई अपनी नन्ही बहन के साथ खुशी-खुशी जीवन में ढल रहा है. हम अपने नवजात शिशु के साथ बिताए हर पल का आनंद ले रहे है. मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद- मैंने पूरे अनुभव के दौरान उनकी प्रार्थनाओं को महसूस किया. ईश्वर महान है.'