IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

दुबई में US मिलिट्री ठिकाने पर ईरान का हमला, शाहेद-136 ड्रोन ने पूरी बिल्डिंग को बनाया निशाना! देखें वीडियो

मिडिल ईस्ट में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान ने दुबई में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ईरान को शाहेद-136 ड्रोन से हमला करते देखा जा सकता है.

X (@PressTV)
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया हैं. दुबई में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान ने शाहेद-136 ड्रोन से हमला किया. ईरान द्वारा यह हमला अमेरिकी अधिकारियों वाली इमारत को निशाना बनाकर किया गया. 

ईरान ने इससे पहले सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर भी ड्रोन हमला किया था, हालांकि इस दौरान दूतावास खाली था. कतर पर भी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार हुई. इस दौरान सऊदी अरब ने कई ड्रोनों को नष्ट किया. सोशल मीडिया पर इजरायल में अमेरिकी दूतावास में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है.

दुबई में अमेरिकी मिलिट्री इमारतों पर हमला

ईरान ने दुबई में अमेरिकी मिलिट्री से जुड़ी एक इमारत पर शाहेद-136 ड्रोन से हमला किया. ईरानी मीडिया ने यह दावा किया कि हमले के दौरान इस इमारत में अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे. दुबई के आसपास के इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. यूएई की वायु रक्षा ने कई प्रोजेक्टाइल रोके, लेकिन कुछ हमले सफल रहे. ऑस्ट्रेलियाई सैन्य अड्डे अल मिन्हाद पर भी ईरानी ड्रोन गिरने की जानकारी मिली है, हालांकि कोई बड़ा नुकसान या हताहत की खबर नहीं आई है. लेकिन इलाके में डर का माहौल है.

मीडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन अटैक हुए, हालांकि सीमित आग लगी जिससे मामूली नुकसान हुआ. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. सऊदी प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि रियाद और अल-खार्ज के पास 8 ड्रोनों को नष्ट किया गया. इससे पहले अमेरिकी दूतावास खाली था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं.

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान से दागे गए अधिकांश हथियार रोके गए. तीन क्रूज मिसाइलें, 101 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 98, 39 ड्रोनों में से 24 और दो SU-24 लड़ाकू जेट को नष्ट किया गया. मीडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है. यूएई, सऊदी, कतर, बहरीन और कुवैत में विस्फोट और सायरन बज रहे हैं. बढ़ते तनाव की वजह से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं.