पूर्वी इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को झकझोर दिया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार 7.4 तीव्रता का यह भूकंप मोलुक्का सागर में आया. शुरुआत में इसकी तीव्रता 7.8 बताई गई थी. भूकंप का केंद्र टर्नेट द्वीप के पास 35 किलोमीटर की गहराई पर था. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका जताई है. भूकंप से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से निकलकर बाहर की तरफ भागे.
भूकंप स्थानीय समय सुबह 6:48 बजे (GMT बुधवार 22:48) आया. USGS ने बताया कि इसका केंद्र मोलुक्का सागर में टर्नेट द्वीप के पास था. गहराई 35 किलोमीटर थी. शुरुआत में तीव्रता 7.8 बताई गई, बाद में इसे 7.4 कर दिया गया. भूकंप की वजह से इलाके में काफी देर तक कंपन महसूस किया गया.
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने तुरंत अलर्ट जारी किया. केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं. इससे इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं. लोग सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
उत्तर सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक पत्रकार ने बताया कि भूकंप ने उन्हें और अन्य लोगों को नींद से जगा दिया. लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए. स्कूल के बच्चे भी कक्षाओं से भागकर बाहर आ गए. कंपन काफी देर तक चला, लेकिन बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं आई. अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है. अधिकारी इलाके में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सुनामी चेतावनी के कारण तटीय इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. भूकंप प्रभावित क्षेत्र में कंपन के बाद भी लोग सतर्क हैं.