menu-icon
India Daily

'आगे कुछ भी हो सकता है...' ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई मदद की गुहार; वीडियो जारी कर कही ये बात

इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया है, जिससे वहां फंसे भारतीयों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. ईरान में भारतीय स्टूडेंट्स ने मदद की अपील की है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
'आगे कुछ भी हो सकता है...' ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई मदद की गुहार; वीडियो जारी कर कही ये बात
Courtesy: AI

Israel-Iran War: ईरान पर हमले के बारे में महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी. अब शनिवार को आखिरकार हमला हो ही गया. अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया. उन्होंने राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में लगातार बमबारी की. ईरान में एयर स्ट्राइक के लिए सायरन बज रहे थे. इस बीच इंडियन एम्बेसी ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. भारत की इस एडवाइजरी के बीच सबसे अधिक मुसीबत मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों को हो रही है. वीडियो में छात्र कहते दिख रहे है कि उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा. भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जल्द से जल्द मदद की अपील की है.

ट्रंप और नेतन्याहू के अटैक का कारण

ट्रंप ने कहा कि उनका मकसद अमेरिकियों को ईरानी सरकार से होने वाले खतरों से बचाना है. वहीं नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल और अमेरिका ने ईरान के आतंकवादी शासन से होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है.

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला करना शुरू कर दिया है. इस बीच, इंडियन एम्बेसी ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. हालांकि, कुछ इंडियन स्टूडेंट्स अभी भी वहां फंसे हुए हैं. उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है.

अपील का वीडियो जारी

ईरान पर हो रहे हमलों के बीच, वहां फंसे कई इंडियन स्टूडेंट्स ने मदद की अपील करते हुए वीडियो जारी किए हैं. एक स्टूडेंट ने वीडियो में कहा, "हमें नहीं पता क्या होने वाला है." उन्होंने इंडियन गवर्नमेंट और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द निकाला जाए. स्टूडेंट्स का कहना है, "लगातार एयरस्ट्राइक की वजह से हम यह भी नहीं बता सकते कि यहां क्या हो रहा है."

इंडियन एम्बेसी ने एडवाइजरी जारी की

ईरान पर हो रहे हमलों के बीच, तेहरान में इंडियन एम्बेसी ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इंडियन एम्बेसी ने इंडियन नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है और सभी इंडियन नागरिकों से सतर्क रहने की भी अपील की है.

इंडियन एम्बेसी ने ईरान में रह रहे इंडियंस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जरूरत पड़ने पर आप +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 पर कॉल कर सकते हैं.

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने दी सलाह

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी इजराइल में रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. सभी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यह सलाह दी गई है कि सभी भारतीय शेल्टर के पास रहें और अपने आस-पास सुरक्षित जगहों के बारे में पता रखें.

भारतीय दूतावास ने इजराइल में रहने वाले भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक +972-54-7520711 और +972-54-2428378 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं.