menu-icon
India Daily

श्रीलंका की मदद करना जारी रखेगा भारत, जयशंकर बोले- संबंधों को मजबूत करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य कर रहे दोनों देश

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका के आर्थिक संकटों के बीच भारत उसकी हर तरीके से मदद करना जारी रखेगा.

Shubhank Agnihotri
श्रीलंका की मदद करना जारी रखेगा भारत, जयशंकर बोले- संबंधों को मजबूत करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य कर रहे दोनों देश

 

नई दिल्लीः भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका के आर्थिक संकटों के बीच भारत उसकी हर तरीके से मदद करना जारी रखेगा. जयशंकर एक वर्चुअली माध्यम से श्रीलंका-भारत पार्लियामेंट फ्रेंडशिप एसोसिएशन के सांसदों को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूती देने के लिए हर क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं.इस कार्यक्रम में भारत के डिप्लोमेट गोपाल बागले भी संसद में मौजूद थे.

 

पिछले साल की मदद को याद किया

इस कार्यक्रम में बागले ने कहा कि दोनों देशों के बीच खाद्य सुरक्षा, उर्जा सुरक्षा, करेंसी सपोर्ट और दीर्घ कालीन निवेश के क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य समझ और साझेदारी बढ़ेगी. सांसदो ने पिछले साल आर्थिक संकट के समय भारत द्वारा की गई मदद को याद किया.

भारत के खिलाफ नहीं होगा श्रीलंका का इस्तेमाल 
श्रीलंका के प्रेसिडेंट रानिल विक्रमसिंघे ने कहा था कि भारत के खिलाफ उनके देश का इस्तेमाल कभी नहीं होगा. रिपोर्ट के अनुसार, रानिल ने उस दौरान कहा था कि इस बात को लेकर किसी के मन में भी शंका नहीं होनी चाहिए कि हम चीन से कभी भी सैन्य समझौता करेंगे. ये बात ठीक है कि श्रीलंका और चीन के संबंध बेहद मजबूत हैं लेकिन हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि श्रीलंका के अंदर चीन का कोई सैन्य बेस नहीं है.


4 बिलियन डॉलर की मदद की 
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने बीते साल श्रीलंका की 4 बिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता की थी. इसमें जरूरी चीजों और पेट्रोलियम पदार्थों का निर्यात भी शामिल था. इस द्वीपीय देश में आर्थक संकट का कारण विदेशी मुद्रा भंडार में कमी का होना था. इसके कारण श्रीलंका की गुस्साई जनता ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किए थे.

यह भी पढ़ेंः BRICS में हुई नए देशों की एंट्री, PM मोदी की मौजूदगी में इन 6 देशों को मिली पूर्ण सदस्यता