भारत से जंग में कंगाल होने से बचा पाकिस्तान, IMF ने दिया 1 अरब डॉलर का लोन!
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को चल रही विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर के तत्काल वितरण को मंजूरी दे दी.
IMF approves one billion dollar loan for Pakistan amid India Pakistan War: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी है. यह राशि 7 अरब डॉलर के कुल राहत पैकेज का हिस्सा है. यह फैसला शुक्रवार को IMF की कार्यकारी बोर्ड बैठक में लिया गया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मंजूरी पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह फैसला पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता के लिए अहम है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस निर्णय पर आधिकारिक बयान जारी किया.
भारत ने IMF में जताया कड़ा विरोध
Also Read
भारत ने IMF द्वारा पाकिस्तान को लोन दिए जाने का विरोध किया था. भारत का कहना है कि इस धनराशि का इस्तेमाल पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों और सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने में कर सकता है.
भारत ने IMF बोर्ड में यह चिंता जताई कि ऐसे निर्णय वैश्विक मूल्यों का मज़ाक बनाते हैं और आतंक को परोक्ष रूप से प्रोत्साहन देते हैं.
भारत ने चेताया: लोन का हो सकता है गलत इस्तेमाल
भारत ने स्पष्ट कहा कि IMF जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थान से आने वाली राशि “फंगिबल” होती है, यानी उसका उपयोग किसी भी उद्देश्य के लिए किया जा सकता है. ऐसे में यह धन पाकिस्तान की सेना या आतंकवादी संगठनों तक भी पहुँच सकता है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव
यह लोन ऐसे समय में मंजूर किया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 22 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव जारी है. भारत का मानना है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों का हाथ है.
IMF ने प्रतिक्रिया देने से किया इनकार
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, IMF और पाकिस्तान सरकार के बीच यह समझौता दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से पहले ही हो गया था. IMF ने भारत के विरोध पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया.