menu-icon
India Daily

America News: अमेरिका में गोलियों से भूनकर की गई इमाम की हत्या, जांच में जुटा प्रशासन

America News: मारे गए इमाम की पहचान हसन शरीफ के रूप में हुई है. गवर्नर फिल मर्फी ने बताया कि शरीफ की हत्या क्यों की गई इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं पता चल पाई है.

Gyanendra Tiwari
America News: अमेरिका में गोलियों से भूनकर की गई इमाम की हत्या, जांच में जुटा प्रशासन

हाइलाइट्स

  • अमेरिका में की गई इमाम की हत्या.
  • मस्जिद के बाहर गोलियों से भूना गया.

America News: बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी के एक मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई.  किस कारण से इमाम की हत्या की गई अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है. राज्य के गवर्नर ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की बात कही है. समाचार एजेंसी एएफपी ने इस खबर की जानकारी दी. फिलहाल, पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है.

मारे गए इमाम की पहचान हसन शरीफ के रूप में हुई है. गवर्नर फिल मर्फी ने बताया कि शरीफ की हत्या क्यों की गई इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसन शरीफ को बुधवार सुबह 6 बजे गोली मारी गई. गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब उनकी हालत बहुत ही गंभीर थी. अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

इमाम पर किसने गोलियां चलाई और किस मकसद से उन्हें मारा गया इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

हसन शरीफ की गोलियों से भूनकर की गई हत्या के बारे में अमेरिका के सबसे बड़े मुस्लिम संगठन काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस इन न्यू जर्सी इस संबंध में जानकारी जुटा रहा है.

आपको बताते चलें की इजरायल और हमास के बीच जंग को लेकर अमेरिका में दो तरफा माहौल है. मुस्लिम संगठन हमास के समर्थन में दिख रहे हैं वहीं, ईसाई और यहूदी इजरायल के समर्थन में दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि हो सकता है इजरायल और हमास युद्ध के चलते इमाम की हत्या कर दी गई है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं है और न ही ऐसी किसी खबर की हम पुष्टि कर रहे हैं.