menu-icon
India Daily

टेलिकॉम यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें क्या कहा 

TRAI Warning: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकाम सर्विस प्रोवाइडर्स जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया को यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करने की अपील की है.

Shubhank Agnihotri
टेलिकॉम यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें क्या कहा 

हाइलाइट्स

  • जागरुकता फैलाने पर हमारा जोर 
  • खास तरीके का होगा चेतावनी संदेश

TRAI Warning: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकाम सर्विस प्रोवाइडर्स जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया को यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करने की अपील की है. इस चेतावनी के जरिए ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को अपने-अपने यूजर्स को साइबर क्राइम करने वाले लोगों की ओर से भेजे जाने वाले मैसेजों से अलर्ट करने को कहा है.

जागरुकता फैलाने पर हमारा जोर 

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई के सचिव वी रघुनंदन ने बताया कि आजकल साइबर क्राइम के मामले काफी बढ़ गए हैं. साइबर क्रिमिनल्स टेलीकाम कंपनियों और ट्राई का नाम प्रयोग करके यूजर्स को गलत मैसेज भेज रहे हैं. इस कारण यूजर लगातार फ्रॉड का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बड़े पैमाने पर जागरुकता फैलाने के लिए यूजर्स को चेतावनी संदेश जारी करने जा रहे हैं. 

खास तरीके का होगा चेतावनी संदेश

साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं पर विराम लगाने के लिए ट्राई ने सभी टेलीकाम कंपनियों को यूजर्स के लिए चेतावनी संदेश जारी करने को कहा है. यह चेतावनी एक खास मैसेज होगा जिसमें कहा जाएगा कि ट्राई कभी भी कस्टमर्स से मोबाइल वेरिफिकेशन, गैर-कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए किसी प्रकार की कोई कॉल या मैसेज नहीं करता है. 


फ्रॉड की कर सकते हैं कंप्लेन 

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई की ओर से आने वाले किसी भी तरह के इस प्रकार के मैसेज से अलर्ट रहने की जरूरत है. यूजर्स फ्रॉड की सूचना देने के लिए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को दे सकते हैं. ट्राई इन सभी मैसेज को BT-TRAIND हेडर के साथ मैसेज भेजेगा.