menu-icon
India Daily

ओमान में अगर फेल हुई ईरान-अमेरिका की बैठक तो जल उठेगा मिडिल ईस्ट! ट्रंप ने कर ली जंग की पूरी तैयारी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. ओमान में आज दोनों देशों के बीच बैठक होनी है. अगर यह बैठक सफल नहीं होता है तो दोनों देशों के बीच जंग शुरू हो सकते हैं.

auth-image
Shanu Sharma

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव आज यानी शुक्रवार को फाइनल मोड़ पर है. ओमान में आज दोनों देश बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में महज कुछ घंटों का समय बचा है. अगर आज की बैठक सफल नहीं रही तो फिर दोनों देश के बीच तनाव बढ़ सकते हैं.

अमेरिका और ईरान के इस तनाव को हम इससे भी समझ सकते हैं कि ट्रंप सरकार ने अपने नागरिकों को तेहरान छोड़ने का आदेश दे दिया है. इसके अलावा अरब सागर में अपने युद्धपोत भी खड़े कर लिए हैं. वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर द्वारा भी अमेरिका को लगातार चेतावनी दी जा रही है. ऐसे में अगर आज की बैठक सफल नहीं हुई तो दोनों देश आमने-सामने हो सकते हैं.