menu-icon
India Daily

Joe Biden: 'मैं युवा, ऊर्जावान और सुंदर', विज्ञापन में अपनी उम्र का मजाक उड़ाते दिखे जो बाइडन

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने चुनाव अभियान के लिए एक नया विज्ञापन जारी किया है. जिसमें वो अपनी उम्र का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.

India Daily Live
Joe Biden: 'मैं युवा, ऊर्जावान और सुंदर', विज्ञापन में अपनी उम्र का मजाक उड़ाते दिखे जो बाइडन

Joe Biden: अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार में अपने उम्र का मजाक उड़ाते हुए नजर आए. उन्होंने अपने चुनाव अभियान की अनौपचारिक शुरुआत करते हुए एक विज्ञापन जारी किया. विज्ञापन में वह मुस्कुराकर कैमरे को संबोधित करते हुए कहते हैं "देखिए मैं कोई युवा लड़का नहीं हूं. यह कोई रहस्य नहीं है लेकिन यहां सौदा है. मैं समझता हूं कि अमेरिकी लोगों के लिए काम कैसे किया जाए."

जारी किये गए विज्ञापन में राष्ट्रपति ने अपने पहले कार्यकाल में क्या हासिल हुआ इसका जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने कोविड-19  महामारी को संभालने, बुजुर्गों लोगों के लिए इंसुलिन की कीमतें तय करने के साथ बुनियादी ढांचों में व्यापक स्तर पर सुधार को लेकर अपनी बात रखी है. इसके साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन, डॉक्टरी दवाओं की कीमतों में कमी और अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए रिकॉर्ड का जिक्र किया है. 

बाइडन ने ट्रम्प पर साधा निशाना 

बाइडन ने कहा कि मैंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इतिहास का सबसे बड़ा कानून पारित किया है क्योंकि हमारा भविष्य इस पर निर्भर करता है. बाइडेन का कहना है कि ट्रम्प एक बुनियादी ढांचा कानून पारित करने में विफल रहे और उन्होंने कहा कि वह ऐसा करने में सक्षम रहे. अपने रिकॉर्ड की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से करते हुए उन पर महिलाओं की चयन की स्वतंत्रता छीनने का आरोप लगाते हैं. 

'मैं युवा, ऊर्जावान और सुंदर' 

बाइडन विज्ञापन में कहते हैं "डोनाल्ड ट्रम्प का मानना ​​है कि राष्ट्रपति का काम डोनाल्ड ट्रम्प की देखभाल करना है. मेरा मानना ​​है कि राष्ट्रपति का काम आपके लिए, अमेरिकी लोगों के लिए लड़ना है और मैं यही कर रहा हूं." उसके बाद बिडेन ने चुटकी लेते हुए कहा "देखिए, मैं बहुत युवा, ऊर्जावान और सुंदर हूं. मैं यह सब किसलिए कर रहा हूं?" फिर स्क्रीन काली हो जाती है.

उम्र को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं जो बाइडन 

दरअसल हाल ही में एक विशेष वकील की रिपोर्ट में  81 वर्षीय बाइडेन को "अच्छे इरादे वाला, कमजोर याददाश्त वाला बुजुर्ग व्यक्ति" कहा गया था. वह अपनी गलतियों, लोगों के नामों में गड़बड़ी और सरल शब्दों को याद करने की घटना को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं.  बिडेन इतिहास में सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्रपति हैं और उनकी उम्र और उनकी क्षमताओं के बारे में राय आम मतदाताओं के बीच एक राजनीतिक कमजोरी रही है. बीते फरवरी महीने के अंत में सीबीएस न्यूज पोल में केवल 32% का मानना ​​था कि बाइडेन के पास राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य है जबकि 49% ने ट्रम्प के लिए भी यही कहा.