menu-icon
India Daily

'दोस्त पर हमला चिंताजनक...'डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली तो दुनिया के प्रधानमंत्रियों ने क्या कहा?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक रैली के दौरान गोली लग गई. वे भाषण दे ही रहे थे, तभी उनके कान के पास से सनसनाती हुई एक गोली गुजरी और खून निकल पड़ा. दुनियाभर के नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मैं अपने दोस्त, डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जो बाइडेन, जस्टिन ट्रूडो, एलन मस्क, बेंजामिन नेतन्याहू जैसे नेताओं ने भी हमले की निंदा की है.

India Daily Live
'दोस्त पर हमला चिंताजनक...'डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली तो दुनिया के प्रधानमंत्रियों ने क्या कहा?
Courtesy: Social Media

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पेन्सिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हुए हमले में बाल-बाल बचे हैं. उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और चेहरा खून से सन गया. डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें घेर लिया और जैसे-तैसे जान बचाई. हमले के बाद उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया और हॉस्पिट में भर्ती कराया गया. ट्रंप खतरे से बाहर हैं. उनका मेडिकल चेकअप हो गया है. गोलीबारी में एक संदिग्ध और हमलावर की मौत हो गई है.

दुनिया ने एक सुर से ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है. राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. इस हमले की जांच FBI और अमेरिकन पुलिस कर रही है. आइए जानते हैं उन पर हुए हमले पर दुनिया ने क्या कहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ' मैं अपने दोस्त और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं.'
 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा?

जो बाइडेन ने हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया है. उन्होंने कहा है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए एकता की जरूरत है. मैं जिल और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सीक्रेट सर्विस का आभारी हूं.
 

कनाडा के पीएम ने क्या कहा?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, 'राजनीतिक हिंसा कभी भी स्वीकार्य नहीं है. मेरी संवेदनाएं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, कार्यक्रम में मौजूद लोगों और सभी अमेरिकियों के साथ हैं.'

ब्रिटिश पीएम ने क्या कहा?

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने गोलीबारी पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'किसी भी रूप में राजनीतिक हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है. हमले के सभी पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है. मैं राष्ट्रपति ट्रम्प की रैली में चौंकाने वाले दृश्यों से स्तब्ध हूं और हम उन्हें और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं.

'

 

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

इजराइजल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर हैरानी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए स्पष्ट हमले से स्तब्ध हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

हंगरी के पीएम ने क्या कहा?

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कहा, 'इन अंधेरे पलों में मेरी प्रार्थनाएं डोनाल्ड ट्रंप के साथ हैं.'

जापान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हमले को लोकतंत्र के लिए चुनौती बताया है. उन्होंने कहा है कि हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का वक्त है. उन्होंने प्रार्थना की है कि जल्द से जल्द उनका स्वास्थ्य ठीक हो.

एलन मस्क ने क्या कहा?

एलन मस्क ने ट्रंप के गोली लगने पर कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा समर्थन करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.'