Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को पोर्नस्टार केस में दोषी करार दे दिए गए. अमेरिका इतिहास के वे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिनके ऊपर इतने गंभीर आरोप लगे हैं. अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के बीच चली 6 हफ्तों की सुनवाई के बाद उन्हें दोषी करार दिया गया है. डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसा देकर मुंह बंद करने और चुनावी कैंपेन के दौरान बिजनेस में हेराफेरी करने के आरोप में केस चल रहे थे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, कोर्ट ने छह हफ्तों के दौरान 22 गवाहों को सुना. इसमें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थीं. डोनाल्ड ट्रंप को क्या सजा मिलेगी,इस पर 11 जुलाई को फैसला होगा. यह मामला साल 2016 से पहले का है जब वे अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बने थे.ऐसे में सवाल उठता है कि आरोप तय होने के बाद क्या वे अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बन सकेंगे या नहीं?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के ऊपर बिजनेस रिक़ॉर्ड दिखाने के मामले में 34 आरोप लगाए गए हैं. यह सभी आरोप पोर्न स्टार 2016 के प्रेसिडेंट इलेक्शन से पहले चुप रहने के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये दिए गए थे. ट्रंप के वकील कोहेन ने भी माना उन्होंने अपने पैसे ट्रंप के कहने पर दिए थे, ताकि डेनियल्स उनके साथ अफेयर को लेकर कुछ न कहें.
ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद पैसे लौटाए.इसके लिए उन्होंने 10 माह तक कई चेक दिए. ट्रंप ने इसे लीगल फीस दिखाया. दरअसल यह फीस एक अपराध को छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था. पिछले साल ट्रंप पर मैनहट्न कोर्ट ने 34 आरोप तय किए थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में हुए एक सर्वेक्षण में सामने आया कि 43 फीसदी अमेरिकी जनता ट्रंप को पसंद करती है. वहीं, 42 फीसदी लोग बाइडन को चाहते हैं. ऐसे में दोनों के ही बीच राष्ट्रपति बनने के लिए कांटे की टक्कर है. इस दौरान यदि थोड़े बहुतस ट्रंप समर्थक भी वोट करने से बचते हैं तो इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है. ट्रंप के ऊपर अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी. हालांकि ट्रंप के वकीलों ने इस पूरे ट्रॉयल को गलत करार दिया है और उच्च अदालत में जाने की बात कही है. जानकारों का मानना है कि उन्हें जुर्माना भरवाकर छोड़ा जा सकता है.