menu-icon
India Daily

ईरानी एक्ट्रेस को भेजे थे इंटिमेट मैसेज...फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को उनकी पत्नी ने इसलिए जड़ा था थप्पड़

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ ने अपनी नई किताब 'एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल'  में ऐसा दावा किया है कि 48 वर्षीय मैक्रों और 42 वर्षीय फराहानी पिछले सात महीनों से एक भावात्मक रिश्ते में थे.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
ईरानी एक्ट्रेस को भेजे थे इंटिमेट मैसेज...फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को उनकी पत्नी ने इसलिए जड़ा था थप्पड़
Courtesy: x

पिछले साल एक विदेश यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने विमान से उतरते समय धक्का दिया था. पूरी दुनिया में इस घटना की चर्चा हुई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो मैक्रों पर तंज भी कसा था.

मैक्रों की पत्नी ने उन्हें धक्का क्यों दिया था, एक नई किताब में इसका खुलासा हुआ है. किताब के अनुसार, ब्रिगिट मैक्रों को इमैनुएल मैक्रों और ईरानी मूल की अभिनेत्री गोल्शिफ्ते फराहानी के बीच अंतरंग टेक्स्ट मैसेज का पता चला था.

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ ने अपनी नई किताब 'एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल'  में ऐसा दावा किया है. टार्डिफ ने आरोप लगाया है कि 48 वर्षीय मैक्रों और 42 वर्षीय फराहानी पिछले सात महीनों से एक भावात्मक रिश्ते में थे.

कैमरे में कैद हो गया था सीन

 पिछले साल मैक्रों के वियतनाम दौरे के समय हुई यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी, इसके बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि दोनों ने बाद में इसका यह कहते हुए खंडन किया था कि वे बस मजाक कर रहे थे.

बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध हुई इस किताब में कहा गया कि मैक्रों की 73 वर्षीय पत्नी ब्रिगिट ने जब गलती से मैक्रों के फोन में उनके और एक्ट्रेस के बीच हुई चेट्स को पढ़ा तो इसके बाद वह प्लेन में ही अपना आपा खो बैठीं.

टार्डिफ ने आरोप लगाया कि भले ही मैक्रों और फराहानी के बीच संबंध संतोषजनक थे लेकिन कुछ बातचीत, जो पत्रकार के अनुसार मैक्रों के करीबी लोगों द्वारा उन्हें भेजी गई थीं, काफी आगे बढ़ गई थीं.

एक मैसेज में फराहानी ने कथित तौर पर मैक्रों से कहा, 'मुझे आप बहुत आकर्षक लगते हैं.' टार्डिफ के अनुसार, मैक्रों ने फराहानी से यह भी कहा कि, 'आप मुझे बहुत खूबसूरत लगती हैं.' टार्डिफ ने कहा कि इस घटना के कारण दंपति के बीच तनाव काफी बढ़ गया था जिसके चलते यह प्राइवेट सीन सार्वजनिक हो गया. हालांकि मैंक्रो ने इस घटना का खंडन करते हुए कहा कि इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था जबकि वह अपनी पत्नी से मजाक कर रहे थे.