एलन मस्क ने खुल्लम-खुल्ला उड़ाया कमला हैरिस का मजाक, क्या इससे ट्रंप को होगा फायदा?

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने शनिवार को नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. उनके साइन करने से पहले एलन मस्क ने उनका एक पैरोडी विडियो शेयर किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Social Media
India Daily Live

टेस्ला और एक्स के मालिक के एलन मस्क अपने खुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक्स पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का मजाक उड़ाने वाला एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में @MrReaganUSA नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था. इस पैरोडी वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी तरह से कमला हैरिस के खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है. बैकग्राउंड में AI जनरेटेड वायस ओवर चल रहा है और कमला हैरिस कंट्रोवर्सियल बयान देती नजर आ रही हैं.      

इस वीडियो को उद्योगपति एलन मस्क ने एक्स पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'दिस इस अमेजिंग.' कैप्शन के साथ मस्क ने हंसने वाला इमोजी भी यूज किया है.

वीडियो में क्या है?

इस पैरोडी वीडियो में कमला हैरिस अपने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की कहानी और शासन देश को चलाने की बात करती हैं. वीडियो में वह अपने बारे में सारी निगेटिव बातें करती नजर आ रही हैं.

इन सबके बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं. शनिवार को हैरिस ने एक्स पर लिखा- "आज, मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए."

फेक वीडियो में वीडियो में कमला हैरिस ने क्या क्या कहा?

इस वीडियो में कमला हैरिस कहती हैं- "मैं, कमला हैरिस, राष्ट्रपति पद के लिए आपकी डेमोक्रेट उम्मीदवार हूँ क्योंकि जो बिडेन के बेतुके बयानों ने उनके बुढ़ापे को जाहिर कर दिया है. इसके लिए मैं उन्हें थैंक्यू करती हूं.  मुझे इसलिए चुना गया क्योंकि मैं विविधता के मामले में सर्वश्रेष्ठ हूं. मैं एक महिला और एक रंगीन व्यक्ति हूं."

इस फेक वीडियो में कमला हैरिस ने कहा - "यदि आप मेरी कही किसी बात की आलोचना करते हैं, तो आप लिंगवादी और नस्लवादी दोनों हैं. हो सकता है कि मैं देश चलाने के बारे में कुछ भी न जानता हो, लेकिन याद रखें, अगर आप डीप स्टेट कठपुतली हैं तो यह अच्छी बात है. मैंने चार साल डीप स्टेट कठपुतली, एक अद्भुत गुरु के संरक्षण में बिताए."

वीडियो के आखिरी में  "उत्तर कोरिया गणराज्य. यह एक ऐसा गठबंधन है जो मजबूत और स्थायी है. और बस याद रखें कि इस नवंबर में मतदान करते समय यह देखना महत्वपूर्ण है कि जो कुछ हुआ है, उससे क्या हल्का किया जा सकता है. और जो हुआ है, उससे मेरा मतलब है जो बिडेन. आपको लगता है कि पिछले चार सालों में देश बर्बाद हो गया? आपने अभी तक कुछ भी नहीं देखा है."

क्या इससे ट्रंप को होगा फायदा?

अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस तरह के वीडियो से डेमोक्रेटिक पार्टी को नुकसान और ट्रंप की रिपब्लिकन को फायदा होगा? इस पर तो कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन इस तरह के नकारात्मक वीडियो से कहीं न कहीं डेमोक्रेटिक पार्टी को नुकसान हो सकता है. वो भी तब जब एलन मस्क जैसी हस्ती इसे शेयर कर दे.