T20 World Cup 2026

दुबई में बादलों का तांडव, रेगिस्तान में बाढ़ से मच गया हाहाकार, Video में देखें कितना बुरा है हाल

Dubai Flood Video: दुबई में आई बाढ़ पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है. वैज्ञानिक विकास के चक्कर मानव प्रकृति को चुनौती देता जा रहा है. ये चुनौती कहीं इंसानी जीवन के खात्मे का कारण न बन जाए.

India Daily Live

Dubai Flood Video: रेगिस्तान में बसा दुबई बाढ़ से ग्रस्त है. जिस शहर में पानी की कमी थी वहां आज आलम ये हैं कि जिधर भी देखो हर जगह पानी है. हालात ऐसे हो गए हैं कि एयरपोर्ट भी पानी से लबालब भर गया है. अचानक दुबई में आई बाढ़ का कारण कृत्रिम बारिश है. प्रकृति से छेड़छाड़ करना कितना भयंकर साबित हो सकता है. आज दुबई को यह एहसास हो गया. बाढ़ का भयंकर मंजर देख आपकी रूह कांप जाएगी. महज 24 घंटे के अंदर 142 मिलीमीटर बारिश हुई है. यहां आमतौर पर एक साल में यहां 94.7 मिलीमीटर बारिश होती थी. हमेशा सूखा रहने वाला दुबई में समुद्र की लहर चल रही हैं.

दुबई की सड़कें पर तेज धार के साथ मानो नदियां बह रही हों. शहर के बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल पानी से भर गए हैं.आर्टिफिशियल बारिश कराने का एक्सपेरिमेंट फेल हो गया. वैज्ञानिकों ने इस पर कहा है कि वैज्ञानिक गलती की वजह से आज पूरा दुबई परिणाम भोग रहा है.

दुबई में सोमवार और मंगलवार को क्लाउड सीडिंग के जरिए आर्टिफिशियल बारिश कराने की कोशिश की गई. इस कोशिश में बादल फट गए. 1.5 साल में होने वाली बारिश मात्र 24 घंटो में ही हो गई. दुबई के साथ कई अन्य शहर भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बाढ़ की वजह से कई जान भी चुकी है. भारी बारिश की वजह से कई मकान ढह गए हैं.

Videos में देखें तबाही

आइए वीडियो के जरिए दुबई का खतरनाक मंजर को देखकर ये समझने की कोशिश करते हैं कि दुबई इस समय कैसे हो गई है.    

दुबई में आई भयानक बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर लोग दुबई के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं.