ईरान और अमेरिका के बीच तनाव थमने वाला नहीं लग रहा है. ईरान अपनी मिसाइल का रेंज बढ़ा रहा है. ईरान पहले दो से तीन हजार किलोमीटर की रेंज की मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन पहली बार 4000 किलोमीटर रेंज की मिसाइलें दागी गई है. हालांकि ये दोनों मिसाइलें फेल हो गई लेकिन ईरान ने साफ कहा कि वह इस जंग में पीछे नहीं हटने वाले हैं.
रक्षा जानकारों का कहना है कि आठ से नौ हजार रेंज की भी मिसाइल हो सकती है. अमेरिका अभी तक ईरान को हल्के में ले रहा था. उनका मानना था कि ईरान के पास दो से तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा रेंज की मिसाइलें नहीं होगी, लेकिन इस हमले के बाद वो भी अलर्ट हो गए हैं. इंडिया डेली के इस वीडियो पर आप इस मुद्दे से जुड़े डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं.