menu-icon
India Daily

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण घट रही डोनाल्ड ट्रंप की फैन फॉलोइंग! नए सर्वे में हुआ खुलासा, चुनावी वादों के विपरीत चल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का प्रभाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इमेज पर पड़ रहा है. अभी हाल में किए सर्वे से यह साफ पता चला है कि अमेरकियों के बीच उनकी लोकप्रियता कम होती जा रही है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण घट रही डोनाल्ड ट्रंप की फैन फॉलोइंग! नए सर्वे में हुआ खुलासा, चुनावी वादों के विपरीत चल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
Courtesy: X (@Crypto0637)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल का आधा टर्म पूरा करने वाले हैं. दूसरी बार जब से उन्होंने सत्ता संभाली तब से हर दिन उनका एक नया बयान और एक नया कानून दुनिया की नजरों में आता रहा है. अमेरिका फर्स्ट और फिर टैरिफ जैसे फैसलों के कारण चर्चे में तो रहें लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी कम होती रही. अब सामने आ रहे रॉयटर्स/इप्सोस के ताजा सर्वेक्षण में ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग गिरकर महज 36 प्रतिशत पर पहुंच गई है. 

डोनाल्ड ट्रंप के पॉपुलैरिटी का यह आंकड़ा उनके इस कार्यकाल का अब तक का सबसे निचला स्तर है. विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ किए जा रहे सैन्य अभियान और बढ़ती महंगाई के कारण उनकी मुसीबत बढ़ गई है. 

डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी वादे

अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला बोल दिया. इसी हमले के कारण खुद अमेरिका के लोग अपने राष्ट्रपति को पसंद नहीं कर रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले तक ट्रंप युद्ध शांत करवाने और नोबेल पुरस्कार की दावेदारी का दावा कर रहे थे. उन्होंने अपने चुनाव अभियान में यह वादा किया था कि वे देश को अनावश्यक युद्धों से दूर रखेंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे, लेकिन वास्तविकता इसके उलट साबित हो रही है.

जिसके कारण लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. सर्वे के अनुसार, अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें एक डॉलर प्रति गैलन तक बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर वहां रहने वाले आम परिवारों पर पड़ रहा है. लोगों का जीवन ईरान के साथ युद्ध के कारण प्रभावित हुआ है. अभी के समय में केवल 25 प्रतिशत लोग ही ट्रंप के इस मुद्दे पर तरीके से सहमत हैं, जबकि आर्थिक प्रबंधन पर भरोसा रखने वालों का प्रतिशत घटकर 29 रह गया है. यह आंकड़ा अभी तक में सबसे कम है.

दो गुटों में बंटी अमेरिकी जनता

ईरान पर हो रहे हमले को लेकर अमेरिका की जनता दो गुटों में बंटी हुई है. किए गए नए सर्वे में 61 प्रतिशत लोगों ने इस युद्ध का विरोध जताया है, जबकि 35 प्रतिशत लोग इसके समर्थन में हैं. हालांकि 46 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि इस संघर्ष के कारण लंबे समय में देश की सुरक्षा कमजोर हो सकती है. 

महंगाई से निपटने के ट्रंप के तरीके को नापसंद करने वाले रिपब्लिकन मतदाताओं का हिस्सा 27 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है. लेकिन पार्टी के अंदर अभी तक मजबूती बनी हुई है. लेकिन आर्थिक मुद्दे उनके समर्थन आधार को प्रभावित कर रहे हैं. सर्वे में 63 प्रतिशत लोगों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया है, हालांकि अभी भी 38 प्रतिशत लोग रिपब्लिकनों को अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रबंधक मानते हैं, लेकिन यह अंतर तेजी से कम होता जा रहा है.