menu-icon
India Daily

डोनाल्ड ट्रंप ने दामाद के पिता चार्ल्स कुशनर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, टैक्स चोरी के केस में हो चुकी है जेल

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ल्स कुशनर को फ़्रांस का राजदूत चुना है. ट्रंप ने आगे कहा कि कुशनर कंपनीज के संस्थापक "एक बेहतरीन बिजनेस लीडर हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह "हमारे देश और इसके हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मजबूत वक्ता होंगे.

mayank
Edited By: Mayank Tiwari
डोनाल्ड ट्रंप ने दामाद के पिता चार्ल्स कुशनर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, टैक्स चोरी के केस में हो चुकी है जेल
Courtesy: X@nypost

Donald Trump Cabinet: अमेरिका के राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आगामी प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है. जहां डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू जर्सी के धनी रियल एस्टेट डेवलपर चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में अगला राजदूत नियुक्त किया है. चार्ल्स कुशनर, ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के पति जेरेड कुशनर के पिता हैं. बता दें कि, साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ल्स कुशनर को अमेरिकी सरकार की तरफ से दी गई सजा से माफी दे दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद के पिता की नियुक्ति की घोषणा ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर की.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “कुशनर एक जबरदस्त बिजनेस लीडर और डीलमेकर हैं, जो हमारे देश और इसके हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मजबूत शख्सियत के तौर पर साबित होंगे.” माना जा रहा है कि दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने प्रशासन में अहम पद पर अपने रिश्तेदार को चुना है. बता दें कि, चार्ल्स कुशनर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं.

जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बोला?

फ्रांस के राजदूत के तौर पर चार्ल्स कुशनर के नाम का एलान करते हुए अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. ट्रंप ने आगे कहा, "हम एक साथ मिलकर अपने सबसे पुराने मित्र और हमारे सबसे महान सहयोगियों में से एक फ्रांस के साथ अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करेंगे. जो हमारा सबसे पुराना और सबसे बड़ा सहयोगी है. 

जानें कौंन हैं ट्रंप के रिश्तेदार चार्ल्स कुशनर!

बता दें कि, इससे पहले 70 साल के चार्ल्स कुशनर जिन्हें ट्रंप उद्योग जगत से जानते थे, उनको 2005 में एक पारिवारिक घोटाले के तहत अवैध अभियान योगदान, कर चोरी और गवाहों को प्रभावित करने का दोषी ठहराया गया था. जिसके बाद साल 2020 में, कुशनेर उन 26 लोगों में शामिल थे जिन्हें ट्रंप द्वारा पूर्ण क्षमा प्रदान की गई थी. उनके बेटे जेरेड ने 2009 में ट्रंप की बेटी इवांका से शादी की थी. साल 2004 में एक याचिका समझौते में कुशनेर ने स्वीकार किया था कि उसने अपने बहनोई को बहकाने के लिए एक वेश्या को काम पर रखा था, इस प्रेम प्रसंग का वीडियो बनाया था और टेप को अपनी बहन को भेजा था.