menu-icon
India Daily

'मोजतबा खामेनेई की मौत नहीं हुई...', डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न? ईरानी सुप्रीम लीडर को लेकर किया नया दावा

अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से लगातार मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य लेकर चर्चा हो रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नया बयान दिया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'मोजतबा खामेनेई की मौत नहीं हुई...', डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न? ईरानी सुप्रीम लीडर को लेकर किया नया दावा
Courtesy: AI

अमेरिका और ईरान के बीच शुरू युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़े दावे किए. उन्होंने मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर नियुक्त किए जाने के बाद तक यह दावा किया कि खामेनेई की अमेरिकी हमले में मौत हो गई है. हालांकि अब राष्ट्रपति ट्रंप के सुर बदल गए हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को मोजतबा खामेनेई के ठिकाने को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अभी भी जीवित हैं और उन्हें अमेरिकी हमलों में गंभीर चोट आई है. इसके अलावा उनके स्वास्थ्य को लेकर भी अपनी राय रखी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है, लेकिन अगर ऐसा है तो फिर वह अच्छा नाटक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान हर चीज पर अंतिम मंजूरी लेने की बात करता है. ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह बुरी तरह घायल हैं और उनके शरीर का बायां हिस्सा बुरी तरह से घायल हो चुका है. मुझे लगता है कि अमेरिकी हमले के बाद उनका बायां हाथ, पैर और सबकुछ बेकार हो चुका है.

राष्ट्रपति ट्रंप ईरानी नेता को लेकर कोई पहला दावा नहीं कर रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई बार उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अलग-अलग दावे किए हैं. कई बार उन्हें मृत भी घोषित कर दिया, हालांकि अब उन्होंने अपने बयान बदल लिए हैं. ट्रंप अक्सर मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. हालांकि ईरानी अधिकारियों की ओर से लगातार ऑडियो, बयान और वीडियो जारी किए गए हैं.

ईरानी राष्ट्रपति ने की थी मुलाकात

ईरान पर हुए हमले के बाद शुरुआती समय में पेजेश्कियान ने कहा था कि उनसे संपर्क करना मुश्किल है, लेकिन उनका होना ईरान की ताकत है. उन्होंने बताया था कि कोई भी निर्णय सुप्रीम लीडर के निर्देश के बिना नहीं लिए  जा रहे हैं. हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में पेजेश्कियान और खामेनेई बैठकर बात करते नजर आए थे. अब ट्रंप और उनके अधिकारियों ने भी खामेनेई के जीवित होने की बात को स्वीकार किया है.