मिडिल ईस्ट में क्या युद्ध रुक गया? क्या अब सबुकछ खतरे के बाहर है या फिर किसी नए खतरे की घंटी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी अगर 48 घंटों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता नहीं खोला गया तो ईरान पर हमले किए जाएंगे, हालांकि समय पूरा होने से पहले खुद डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम का ऐलान कर दिया. इस पूरी घटना में सबसे खास बात यह है कि ईरान इस जंग से अभी भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस फैसले के पीछे अमेरिका के रक्षा सचिव का आइडिया बताया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है. लोग अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं किय क्या ये दबाव था या डर था? या फिर यह डोनाल्ड ट्रंप की कोई नई स्ट्रैटेजी है. डोनाल्ड के तेवर पूरी तरह से बदल गए हैं. इस मुद्दे पर जुडे़ अपडेट को और बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.