अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी जोड़ो पर है. यहां एक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं तो दूसरी ओर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं, जिनको जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. किसके सिर सजेगा राष्ट्रपति का ताज इसके लिए यहां खूब लड़ाई हो रही हैं लेकिन इस बार पूर्व राष्ट्रपति इसको पाने के लिए कमला हैरिस पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. दरअसल एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे में अपमानित शब्दों का इस्तेमाल किया है जिसके बाद इस पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है.
यह टिप्पणी, जिसे सबसे पहले ट्रंप के समर्थकों ने पोस्ट किया था और फिर उसे ट्रंप ने रीपोस्ट कर दिया. जिसमें लिखा गया था कि हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर को यौन एहसानों के माध्यम से आगे बढ़ाया है.वहीं इस रीपोस्ट की गई टिप्पणी में हैरिस के करियर ग्रोथ को ब्राउन के साथ उनके पिछले रिश्ते से जोड़ा गया, जो उस दौरान कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली के स्पीकर थे.
इस टिप्पणी में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्विंटन के लिए अपमानजनक बातें भी मेंशन थी, जिसमें उनके पति के मोनिका लेविंस्की के साथ संबंध का जिक्र था. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की नवंबर की तारीख से पहले ही डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के धुरंधर कैंडिडेट आमने सामने हैं. वहीं इस पोस्ट और डोनाल्ड ट्रंप के रीपोस्ट से सोशल मीडिया पर मामला एक बार फिर गर्म हो गया है.
What a day:
• Trump posting a photo of Kamala Harris with Hillary Clinton and a caption about blow jobs
• Vance telling Kamala Harris "she can go to hell"
Things must be a lot worse than we think inside the #TrumpVance2024 campaign
Constant disrespect for women https://t.co/0tGjdfak7N pic.twitter.com/xA0TtlInej— ًً (@politicalplayer) August 28, 2024Also Read
हालांकि कमला हैरिस इतिहास के इस क्रम को तोड़ने की कोशिश में जुटी हैं जिसमें 1836 के बाद वह मौजूदा उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति चुनाव जीत सकता है. 1988 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जार्ज एच. डब्ल्यू बुश राष्ट्रपति चुने गए थे. तब से अब तक कोई मौजूदा उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति नहीं चुना गया.