मिडिल ईस्ट में तनाव घटने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका-इजरायल और ईरान का टकराव अब वर्ल्ड वॉर की तरफ बढ़ रहा है. अब अमेरिका-ईरान केवल बयानबाजी नहीं बल्कि जंग की पूरी तैयारी कर ली है. दुनिया की नजरें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर है. अमेरिका द्वारा दी जा रही कई धमकियों के बाद भी तेहरान झूकने के लिए तैयार नहीं है. इसके बजाय तेहरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है.
ईरान ने कई बार पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो जवाब भी उसी तरीके से दिया जाएगा. ट्रंप ने 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था, जो अब पूरा होने के करीब है. अगर ईरान और अमेरिका नहीं मानते हैं तो किसी भी समय जंग शुरू हो चुका है. मिडिल ईस्ट के जलने से आग पूरी दुनिया में फैल सकता है. आइए इंडिया डेली के इस खास वीडियो में जानते हैं कि क्या ये टकराव वर्ल्ड वॉर 3 का संकेत है.