China New Disease : चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी को लेकर बीते दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट मांगी थी. जिस पर चीन ने कहा है कि आम बीमारी से लोग पीड़ित हो रहे हैं. फैल रहा संक्रमण में कुछ भी असामान्य नहीं है. दरअसल, बीते कई दिनों से चीन रहस्यमयी निमोनिया से अधिक संख्या में बच्चे पीड़ित हो रहे हैं. जिस पर WHO ने चिंता व्यक्त की थी.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से आग्रह किया था कि सांस जुड़े फैल रहे संक्रमण के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मुहैया कराए. जिसके जवाब में चीन ने फैल रही सांस से जुड़े संक्रमण में कुछ भी असामान्य नहीं. उसका कहना है कि यह एक आम संक्रमण है. गुरुवार को WHO ने बताया कि चीनी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीजिंग में फैल रही सांस संबंधी बीमारी सामान्य है.
बीते कई दिनों से चीन में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप देखा जा रहा है. भारी संख्या में बच्चे बीमार हो रहे हैं. अस्पताल बीमार बच्चों से भरे हैं. ऐसा नजारा देख विश्व स्वास्थ्य संगठन का सकते में आना वाजिब था.
मालुम हो कि कोविड-19 जैसी महामारी चीन से ही फैली थी. अभी भी चीन में कोविड के मरीज पाए जा रहे हैं. यूं कहें कि कोरोना से चीन अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाया है. इस वजह से चीन में अचानक रहस्यमयी निमोनिया के फैलने से वैश्विक संगठन अलर्ट हो गए.
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि पिछले 3 साल चीन में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में वृद्धि देखी गई है. वहीं, चीन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि कोविड-19 को खत्म करने के उपायों के चलते इन्फ्लूएंजा और सामान्य जीवाणु संक्रमण के प्रसार के कारण श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि हुई है.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने दिल्ली में स्थाई रूप से बंद किया अपना दूतावास, 'भारत सरकार की चुनौतियों' को बताया कारण