Afghanistan permanently closed its embassy in Delhi: अफगानिस्तान ने दिल्ली में स्थित अपने दूतावास को स्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की. आधिकारिक बयान जारी करते हुए भारत में अपने राजनयिक मिशन को बंद करते हुए अफगान दूतावास की ओर से कहा गया, भारत सरकार की ओर से लगातार चुनौतियों के कारण 23 नवंबर 2023 से दिल्ली में अफगान दूतावास को स्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया गया.
The Embassy of the Islamic Republic of Afghanistan announces permanent closure in New Delhi. pic.twitter.com/RNrR7NxrdP
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2023
अफगान दूतावास की ओर से कहा गया कि यह कदम बीते 30 सितंबर को परिचालन बंद करने के बाद लिया गया. हमें उम्मीद थी की भारत सरकार का रुख अनुकूल रूप से बदल जाएगा.
अफगानी दूतावास की तरफ से कहा गया कि इस निर्णय को कुछ लोग आंतरिक संघर्ष बताने की कोशिश करेंगे. इसमें बताया जाएगा कि इसके पीछे वो राजनयिक शामिल हैं जिन्होंने तालिबान के प्रति अपने रवैये को बदल लिया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय नीति और हितों में व्यापक बदलाव का परिणाम है.
भारत में रह रहे अफगानी नागरिकों का अफगान दूतावास कार्यकाल में उनका समर्थन करने पर आभार जताया है. अफगान दूतावास ने कहा कि सीमित संसाधन और शक्तियों के बावजूद उन्होंने काबुल में वैध सरकार की अनुपस्थिति के बिना नागरिकों के बेहतरी के लिए अथक प्रयास किया है.
अफगान दूतावास ने बताया कि बीते 2 साल और 3 महीनों से अफगानी शरणार्थी, विद्यार्थी, व्यापारियों ने अधिक संख्या में भारत छोड़ा है. अगस्त 2021 से अब तक बहुत ही कम नए वीजा जारी किए गए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हम अफगानी समुदायों से कहना चाहते हैं कि हमने पारदर्शिता, जवाबदेही और भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान की सद्भावना और हितों के आधार पर प्रतिबद्धता के साथ दूतावास को संचालित किया.
यह भी पढ़ें- आयरलैंड में चाकू से 3 बच्चों समेत 5 लोगों पर किए गए हमले के बाद भड़की हिंसा, पीएम ने जताया दुख