China Flash Flood 2025: चीन की राजधानी बीजिंग और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है. सरकारी मीडिया के अनुसार, अब तक इस आपदा में 34 लोगों की जान जा चुकी है. बीजिंग के मीयुन जिले में सबसे ज्यादा 28 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि यानछिंग जिले में 2 लोगों की मौत हुई. दोनों इलाके बीजिंग के बाहरी हिस्सों में स्थित हैं.
चीन के सरकारी टीवी चैनल अनुसार, अब तक 80,000 से अधिक लोगों को बीजिंग से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है, जिनमें से करीब 17,000 लोग मीयुन जिले से हैं. भारी बारिश के कारण रातभर जलस्तर और बढ़ गया, जिससे लोगों को बाढ़ की चपेट में आने का खतरा और बढ़ गया.
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने सोमवार को कहा कि मियुन में भारी बारिश और बाढ़ के कारण "गंभीर हताहत" हुए हैं और उन्होंने बचाव के प्रयास किये जा रहे हैं.
सोमवार को आई एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि पड़ोसी हेबेई प्रांत के लुआनपिंग काउंटी में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं. वहां के स्थानीय निवासी ने बताया कि क्षेत्र में संचार सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है जिसकी वजह से वह अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पा रहा है.
मीयुन जिले में 1959 में बनाए गए एक जलाशय का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंचने पर अधिकारियों को उससे पानी छोड़ना पड़ा. इसके बाद चेतावनी जारी की गई कि लोग नदियों के नजदीक न जाएं क्योंकि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और और बारिश की भी संभावना है.
बाढ़ के पानी ने मीयुन की सड़कों पर खड़े वाहन बहा दिए और बिजली के खंभे गिरा दिए. ताइशीतुन कस्बे में, जो बीजिंग से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है, उखड़े हुए पेड़ और कीचड़ में डूबी सड़कें भयावह मंजर पेश कर रही हैं.
स्थानीय निवासी झुआंग झेलिन ने बताया कि बाढ़ अचानक आई, हमें कुछ समझ में ही नहीं आया. कुछ ही देर में हमारा सारा सामान कीचड़ में डूब गया. उनके पड़ोसी वेई झेंगमिंग, जो एक पारंपरिक चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, उसने कहा कि मैं तो बस ऊपर की मंजिल पर भागा और मदद का इंतजार करने लगा. अगर कोई नहीं आता, तो हम बड़ी मुसीबत में फंस जाते.
सोमवार रात 8 बजे बीजिंग प्रशासन ने शीर्ष स्तर की आपातकालीन चेतावनी जारी की. इसके तहत स्कूल बंद कर दिए गए, निर्माण कार्य रोक दिया गया औ