menu-icon
India Daily

'अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले इंटरनेशनल कानून के खिलाफ', चीन की अपील मानेंगे तीनों देश?

चीन के विदेश मंत्रालय ने इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले को लेकर कहा कि वो लड़ाई के फैलने के लेकर काफी चिंतिंत हैं.

hemraj
'अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले इंटरनेशनल कानून के खिलाफ', चीन की अपील मानेंगे तीनों देश?
Courtesy: Grok Ai image

चीन ने अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध को लेकर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. उसका कहना है कि अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है. उनके इस कदम से पूरे इलाके में अस्थिरता पैदा होने का खतरा है. बता दें इजरायल-यूएस के ईरान पर हमला करने के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में इसका प्रभाव दिख रहा है. यहां हालात काफी तनावपूर्ण हैं. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से जो मीडिया रिपोरर्ट्स आ रही हैं, उसके मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो लड़ाई के फैलने के लेकर काफी चिंतिंत हैं. उसने सभी पक्षों से अपील की है कि वह तुरंत सैन्य ऑपरेशन रोक दें. फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है. अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान बदले की बात कह रहा है. वो लगातार अमेरिकी सैन्य बेसों पर हमले के साथ यूएई, कुवैत के प्रतिष्ठित ठिकानों को निशाना बना रहा है. इसमें ऑयल रिफाइनरी प्रमुख हैं.

चीन ने तीनों देशों की बढ़ती दुश्मनी पर क्या कहा?

ईरान के साथ यूएस-इजरायल के बढ़ते तनाव को लेकर चीन ने बयान जारी कर कहा," उसका मानना है कि देशों की सुरक्षा और क्षेत्रीय एकता का सम्मान किया जानिए." बीजिंग ने इस पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में 
ताकत के इस्तेमाल का विरोध किया जाना चाहिए और इसी के साथ सभी से इस लड़ाई को और फैलने से रोकने की कोशिश करने को कहा.

चीन ने विवाद को सुलझाने की पहल की

चीन ने इजरायल-यूएस के ईरान के साथ तनाव को बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही. उसने इच्छा जताई कि मिलिट्री एक्शन के बजाय बातचीत से विवादों को सुलझाने के लिए वह इंटरनेशनल कम्युनिटी के साथ काम करने को तैयार है. 

'3000 से ज्यादा चीनी नागरिकों को बाहर निकाला'

ईरान में लगाता बिगड़ते सुरक्षा हालातों के लेकर चीन विदेश मंत्रालय ने अब तक तेहरान से 3,000 से ज़्यादा चीनी नागरिकों को निकालने की पुष्टि भी की. उसने एक बार फिर से अपने देश के सभी नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान को छोड़ने की अपील की. चीनी विदेश मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि इजरायल के साथ ईरान की चल रही लड़ाई में तेहरान में एक चीनी नागरिक मारा गया है. उसका कहना है कि इससे यहां बढ़ते संघर्ष से होने वाले खतरों का पता चलता है.