Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में गुरुवार को जोरदार बम धमाका हुआ. इस हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका पुलिस को निशाना बनाकर किया गया था. कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर मियां सईद ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोटक सामग्री पुलिस मोबाइल के रास्ते में लगाई गई थी.
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी. सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ऑपरेशन) मसूद बंगश ने बताया कि सुरक्षा बल मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है.
Pakistan: Nine killed, four injured in Peshawar bomb blast
Read @ANI Story |https://t.co/HsraEiTBbk#Peshawar #BombBlast #Pakistan pic.twitter.com/B99d73qjvx— ANI Digital (@ani_digital) October 2, 2025Also Read
- France Protest: फ्रांस में स्पेंडिंग कट के खिलाफ 200 शहरों में प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग; एफिल टॉवर भी हुआ बंद
- Canada Theatre Attack: भारतीय फिल्म की स्क्रीनिंग पर हमला, कनाडा के ओकविल थिएटर में लगाई आग; खालिस्तानी आतंकियों पर हमले का शक
- Munich Airport Drone Sighting: जर्मनी का म्यूनिख हवाई अड्डा बंद, कई ड्रोन देखे जाने के कारण उड़ानें रद्द
यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब पेशावर और इसके आसपास के इलाकों में हाल के महीनों में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है. पिछले कुछ वर्षों में पेशावर कई बड़े हमलों का गवाह रहा है. सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों ने एक बार फिर पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.
कुछ दिन पहले ही 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी एक बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 32 लोग घायल हुए थे. वह हमला फ्रंटियर कॉर्म्स (FC) मुख्यालय के पास व्यस्त सड़क पर किया गया था. बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की थी. पुलिस ने बताया कि आठ शवों को क्वेटा के सिविल अस्पताल लाया गया था.
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगटी ने उस हमले को आतंकी साजिश करार देते हुए कहा था कि ऐसे कायराना हमले पाकिस्तान की एकता और सुरक्षा को कमजोर नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों और आम नागरिकों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने चार हमलावरों को मार गिराया और प्रांत में आतंकियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन जारी है.