Israel Hamas war: इजरायल और हमास की जंग के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजरायल को चेताया है. उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में इजरायल को संयम बरतना चाहिए. ओबामा ने कहा कि अगर इसी तरह गाजा पर इजरायली हमले जारी रहे तो तो वैश्विक स्तर पर उसका समर्थन कमजोर होता जाएगा. दुश्मन इसका प्रयोग अपने पक्ष में माहौल को तैयार करने में कर सकता है.
ओबामा ने अपने एक बयान में कहा कि गाजा पर बमबारी के दौरान हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है. ओबामा ने कहा कि गाजा में नागरिकों के लिए पानी, भोजन और बिजली में कटौती के इजरायली फैसले पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इजरायल का यह फैसला भविष्य में फिलिस्तीनी नागरिकों के रवैये को और सख्त बना देगा. जिससे इस क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति के प्रयासों को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा.
ओबामा ने कहा कि जंग हमेशा खतरनाक होती है. सैन्य अभियान नागरिकों के जीवन को जोखिम में डालते हैं. इजरायल दौरे पर गए बाइडन ने कहा था कि युद्ध में शामिल होने के प्रयासों में अमेरिका अपने मूल्यों से पीछे हट गया है. 9/11 हमले के बाद अमेरिकी सरकार अपने सहयोगियों की सलाह में भी दिलचस्पी नहीं ले रही थी.
ओबामा ने इसके बाद कहा कि इजरायल पर हमास के हमले के बाद वहां के लोह हमास का समूल नाश चाहते हैं ताकि इस तरह का हमला इजरायल पर दोबारा न हो. उन्होंने कहा कि हमास के अभियान गाजा में गहराई से शामिल हैं. हमास का नेतृत्व जानबूझकर गाजा वासियों के पीछे छिप रहा और उनको ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः Pakistan News: सिफर मामले में इमरान खान दोषी करार, सैकड़ों मामलों का पहले ही कर रहे हैं सामना