नई दिल्ली: बांग्लादेश के कोमिल्ला में कलागछितला मंदिर और पास की सड़क के पास हुए पेट्रोल बम धमाकों में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती और स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक शामिल हैं. तीसरे घायल व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है. यह घटना शनिवार शाम यानी 7 मार्च को हुई, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का डर बढ़ गया है.
कोमिल्ला के पुलिस सुपरिटेंडेंट मोहम्मद अनीसुज्जमान ने कहा कि धमाकों में पुजारी और एक राहगीर समेत दो अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है.
कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर मो. तौहीदुल अनवर ने मीडिया को बताया कि पुलिस को मौके से CCTV फुटेज मिल गई है और वे घटना की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'अभी हम मकसद कन्फर्म नहीं कर सकते या धमाकों के पीछे वालों की पहचान नहीं कर सकते. हालांकि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चल रहा है.'
🚨 BREAKING: During the ongoing Shani Dev Puja at Kaligach Temple in Thakurpara, Cumilla, miscreants hurled a bomb!
Priest Keshab Chakraborty was critically injured and rushed to Cumilla Medical College Hospital. Locals say the same temple was attacked during Durga Puja in… pic.twitter.com/5Cw0xxMCIH— AnuPAma (@IAnupamaa) March 7, 2026Also Read
- 'ईरान के कैद में कई अमेरिकी सैनिक', टॉप सिक्योरिटी ऑफिसर ने किया दावा, डोनाल्ड ट्रंप के सैनिकों ने किया इनकार
- ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास अचानक हुआ जोरदार विस्फोट, रहस्यमयी धमाके से नॉर्वे में हड़कंप
- US Israel Iran War LIVE Updates: कुवैत में ईरान के हमलों में 2 सुरक्षाकर्मी की मौत, एक ऊंची इमारत में लगी आग
CCTV फुटेज के मुताबिक शाम करीब 6:28 बजे एक नकाबपोश आदमी बैग लेकर मंदिर परिसर में घुसा. पास में कई और लोग भी खड़े दिखे. बैग रखने के बाद नकाबपोश आदमी भाग गया और कुछ ही देर बाद एक धमाका हुआ, जिसमें पुजारी केशव चक्रवर्ती घायल हो गए. बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने भागते समय पास के एक बौद्ध मंदिर और पास की एक सड़क पर दो और क्रूड बम फोड़े.
हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद, कोमिला यूनिट के महासचिव तपस बख्शी ने कहा कि हमले का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना हो सकता है. उन्होंने कहा, 'पुलिस ने मौके से कुछ सबूत जब्त किए हैं, जिसमें एक कुल्हाड़ी और एक बैग शामिल है. हम घटना की सही जांच की मांग करते हैं.'
हिंदू यूनिटी काउंसिल के सदस्य श्यामलाल कृष्ण साहा ने भी कहा कि हमले का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था. उन्होंने कहा, 'इलाके में एक बौद्ध मंदिर, दो हिंदू मंदिर और एक मस्जिद है. ऐसा लगता है कि धमाके इन्हीं जगहों को टारगेट करके किए गए थे.'