यूक्रेन पर एक बार फिर से परमाणु विस्फोट का खतरा मंडरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख ने रविवार को कहा की ज़ापोरीज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह परमाणु रिएक्टरों में से एक पर ड्रोन हमला हुआ है, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में राफेल मारियानो ग्रॉसी ने खतरा का संकेत देते हुए कहा कि ZNPP मुख्य रिएक्टर रोकथाम संरचनाओं के खिलाफ कम से कम तीन हमले हुए हैं. उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 के बाद यह पहला ऐसा हमला था, जब उन्होंने रेडियोलॉजिकल परिणामों के साथ गंभीर परमाणु दुर्घटना से बचने के लिए पांच बुनियादी रोकथाम पर काम करना पड़ा.
एक अलग बयान में IAEA ने संयंत्र पर ड्रोन हमलों की पुष्टि की इसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है. यूनिट 6 में हुए नुकसान ने परमाणु सुरक्षा से समझौता नहीं किया है, लेकिन यह एक गंभीर घटना है जिसमें रिएक्टर की रोकथाम प्रणाली को कमजोर करने की संभावना है. रूस-नियंत्रित ज़ापोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को यूक्रेनी सैन्य ड्रोन द्वारा साइट पर हमला किया गया था, जिसमें संयंत्र की छठी बिजली इकाई के गुंबद पर हमला भी शामिल है.
2022 में रुसी की सेना ने यूक्रेन पर हमला बोला. कुछ समय बाद ही रुस ने इस परमाणु प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया. संभावित परमाणु तबाही की आशंकाओं के बीच, IAEA ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में बार-बार चिंता व्यक्त की है. यूक्रेन और रूस दोनों एक दूसरे पर संयंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया लगाते रहते हैं.