menu-icon
India Daily

सूडान में RSF ने बरपाया कहर, हमले में मार डाले अपने ही दर्जनों लोग

Sudan News: अफ्रीकी देश सूडान में अर्द्धसैनिक बलों के हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. RSF द्वारा किए गए हमले में सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

India Daily Live
सूडान में RSF ने बरपाया कहर, हमले में मार डाले अपने ही दर्जनों लोग

Sudan News: लंबे समय से सिविल वॉर का सामना कर रहा सूडान अब जनरलों द्वारा भड़काई गई जंग की आग में झुलस रहा है. रविवार को सूडान की पैरामिलिट्री फोर्स  ( RSF) के सैनिकों ने 25 लोगों को मौत के हवाले कर दिया. आरएसएफ के सैनिकों ने इस घटना को राजधानी खार्तूम के एक गांव में अंजाम दिया. इस घटना की जानकारी लोकतंत्र समर्थकों की मांग वाली समिति ने दी है. 

रिपोर्ट के अनुसार, सूडानी अर्धसैनिक बलों ने राजधानी खार्तूम के दक्षिण में स्थित एक गांव पर हमला किया. इस हमले में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है. रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने यह हमला शहर से 93 मील दूर उम एडम गांव पर किया है. 

शनिवार को हुए हमले में 200 से अधिक लोगों को गंभीर से लेकर मामूली चोटें आईं हैं और इसमें 20 से अधिक लोगों की जान चली गई.  बाद में रविवार को लोकतंत्र समर्थकों की समिति ने पुष्टि की कि पैरामिलिट्री फोर्सेस द्वारा किए गए घातक हमले में 25 लोगों की मौत हुई है. मेडिकल अधिकारी के मुताबिक, घायलों का इलाज करने के लिए अस्पताल रक्त की कमी का सामना कर रहा है. 

सूडान में पिछले साल सेना प्रमुख अब्दुल फतेह अल बुरहान और पैरामिलिट्री फोर्स के चीफ मोहम्मद हमदान डागलो के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष शुरु हुआ था. तब से लेकर अब तक इस संघर्ष में हजारों लोगों की जान जा चुकी है. यूएन के मुताबिक, संघर्ष का दायरा इतना सघन है कि दारफुर क्षेत्र के ही एक कस्बे के 15000 लोगों की इस संघर्ष में जान जा चुकी है. सूडान के इस संघर्ष के कारण देश अकाल की गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है. 8.5 लाख से ज्यादा लोग संघर्ष की वजह से विस्थापित हो चुके हैं.