'यहूदी महिलाएं ऐसी कि उनका रेप भी नहीं कर सकते...', कनाडा में बोली इजराइल विरोधी महिला
Anti Israel On Jewish Women: कनाडा में इजराइल विरोधी प्रदर्शन में फिलिस्तीन समर्थक महिला ने कुछ ऐसा बोला है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. महिला ने कहा कि यहूदी महिलाएं इतनी बदसूरत होती हैं कि उनका रेप भी नहीं कर सकते.
Anti Israel On Jewish Women: कनाडा में इजराइल के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में फिलिस्तीन समर्थक एक महिला ने यहूदी महिलाओं के खिलाफ कुछ ऐसा बोला है, जिसकी निंदा की जा रही है. इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारी महिला ने कैमरे पर कहा कि यहूदी महिलाएं इतनी बदसूरत होती हैं कि कोई उनका रेप भी न करे.
इजराइली विरोधी प्रदर्शन के दो वीडियो सामने आए हैं जिनमें इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारी अमेरिका और कनाडा में इजरायल समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की और यहूदी विरोधी टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं.
ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर के एक वीडियो में फिलिस्तीन समर्थक रैली में एक बुजुर्ग महिला को रैली को कवर कर रही महिला से कहते हुए देखा और सुना जा सकता है कि यहूदी महिलाएं बलात्कार के लिए भी बदसूरत हैं.
Also Read
इन विरोध प्रदर्शनों में दोनों खेमों के छात्रों, शिक्षकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखी गई है. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया गया कि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स में 'फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों' की ओर से हमले में एक यहूदी लड़की को चोट लग गई, जिससे वो बेहोश हो गई. उसे तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया गया.
नोट- इंडिया डेली सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.