Canada Plane Crash: कनाडा एयरलाइंस का एक विमान हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुआ है. आज के ही दिन यह दूसरा विमान हादसा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक पहिये पर विमान उतरा जिससे यह हादसा हुआ. विमान में यात्रियों की संख्या को लेकर सटीक जानकारी नहीं. कुछ यात्री मामूली रुप से घायल बताए गए हैं.
कनाडा के हैलीफैक्स हवाई अड्डे को रविवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि एक विमान रनवे से उतर गया और उसके एक हिस्से में आग लग गई. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार विमान सेंट जॉन्स से आ रहा था और लैंडिंग के दौरान उसमें कोई समस्या आ गई.
🚨🇨🇦 BREAKING: AIR CANADA FLIGHT LANDS WITH BROKEN LANDING GEAR IN HALIFAX, MINOR INJURIES REPORTED
An Air Canada flight reportedly made an emergency landing at Halifax airport after its landing gear failed.
Despite the malfunction, only minor injuries were reported among… pic.twitter.com/HCtnrwzg9p— Mario Nawfal (@MarioNawfal) December 29, 2024Also Read
- South Korea Plane Crash: साउथ कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत, सिर्फ 2 लोग ही जीवित बचे
- दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, 28 लोगों की मौत, बचाव में लगी हैं कई टीमें
- यूक्रेन के ड्रोन को मारने के चक्कर में रूस ने उड़ा दिया था अजरबैजान का विमान, 38 लोगों की मौत पर पुतिन ने मांगी माफी
यात्री निक्की वैलेंटाइन के अनुसार, विमान सेंट जॉन्स से आ रहा था, तभी उतरते समय उसमें समस्या आई. ऐसे में विमान बाईं ओर लगभग 20 डिग्री के कोण पर झुक गया और दुर्घटना जैसी तेज आवाज आई. उन्होंने बताया कि विमान का एक टायर उतरते समय ठीक से नहीं खुला.
20 डिग्री झुक गया विमान
उन्होंने सीबीसी न्यूज को बताया कि "विमान लगभग 20 डिग्री के कोण पर बाईं ओर झुकने लगा और जैसे ही यह हुआ, हमने बहुत तेज आवाज सुनी. ऐसे लगा कोई बड़ी दुर्घटना हुई हो. इस दौरान विमान का पंख फुटपाथ पर फिसलने लगा और मुझे लगता है कि इंजन भी फिसला होगा."
एक और विमान हादसा !
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) December 29, 2024
आज का दूसरा विमान हादसा!
कनाडा एयरलाइंस का एक विमान हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ एक पहिये पर उतरा विमान। विमान में मुसाफ़िरों की तादाद की जानकारी नहीं। कुछ यात्री मामूली रुप से घायल बताए गए हैं। pic.twitter.com/c0h74zNgqA
वैलेंटाइन ने कहा कि जब पायलटों ने विमान को रोकने के लिए ब्रेक लगाया तो विमान रनवे पर काफी दूर तक फिसलता रहा. उन्होंने कहा, "विमान काफी हिल गया और हमें विमान के बायीं ओर आग दिखाई देने लगी और खिड़कियों से धुआं निकलने लगा."
हैलीफैक्स एयरपोर्ट की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह घटना एयर कनाडा फ्लाइट 2259 के कारण हुई थी, जिसका संचालन PAL एयरलाइंस द्वारा किया जाता है. यह हादसा साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश के कुछ मिनट के अंतराल पर हुआ है, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई.