menu-icon
India Daily

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान कार से कुचलकर पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले व्यक्ति को फांसी

ईरान में महीनों तक चले प्रदर्शनों के बाद हिजाब विरोधी प्रदर्शन में गिरफ्तार नौवें व्यक्ति को फांसी दी गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार  मोहम्मद कोबादलु को राजधानी तेहरान के समीप पारांड कस्बे में रैली के दौरान अपनी कार से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की जान लेने और पांच अन्य लोगों को घायल के जुर्म में सजा सुनाए जाने के बाद फांसी दी गई है. 

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान कार से कुचलकर पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले व्यक्ति को फांसी

हाइलाइट्स

  • महीनों तक चले प्रदर्शनों के बाद मिली फांसी
  • सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को माना सही

साल 2022 में ईरान में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों में गिरफ्तार किए गए एक और कैदी को फांसी दे दी गई है. हिजाब न पहनने के चलते 22 वर्षीय महसा अमीनी को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद महसा की 16 सितंबर 2022 में मोरलिटी पुलिस की हिसासत में मौत हो गई. जिसके बाद पूरे देश भर में हिजाब विरोधी प्रदर्शन होने लगे थे. इन प्रदर्शनों में कम से कम 529 लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था. 

एक सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार फांसी पाने वाले मोहम्मद कोबादलु को राजधानी तेहरान के समीप पारांड कस्बे में एक रैली के दौरान अपनी कार से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की हत्या और कईयों को घायल करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी. 

टीवी रिपोर्ट में बताया गया कि 23 वर्षाीय कोबादलु ने अपना दोष स्वीकार किया था. सुनवाई के दौरान उसे एक वकील की सुविधा भी प्रदान की गई थी. कोबादलु ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के विरुद्ध अपील दाखिल की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए सजा को बरकरार रखा था.